हैदराबाद में फिर रेप: सामने आ रहा इस नेता के बेटे का नाम

अभी बीते दिनों ही हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर से दरिंदगी घटना से शहर उबरा भी नहीं था  कि महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या और फिर शव को जलाने की संगीन वारदात सामने आई।इसके बाद देश भर में आक्रोश है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लोग सौंपने की मांग कर रहे थे

suman
Published on: 1 Dec 2019 8:41 PM IST
हैदराबाद में फिर रेप: सामने आ रहा इस  नेता के बेटे का नाम
X

हैदराबाद :अभी बीते दिनों ही हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर से दरिंदगी घटना से शहर उबरा भी नहीं था कि महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या और फिर शव को जलाने की संगीन वारदात सामने आई।इसके बाद देश भर में आक्रोश है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लोग सौंपने की मांग कर रहे थे और इसके लिए थाने में भीड भी जमा हो गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा था।

यह पढ़ें...प्रियंका मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, FIR में देरी का आरोप

जहां डॉक्टर महिला की लाश मिली उसी जगह ऐसा ही एक और केस सामने आ गया। शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला। यह वही इलाका था जहां पर कुछ घंटे पहले ही महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था। साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में इस महिला का शव मिला। शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला शव मिला।

यह पढ़ें...तेलंगाना में प्रियंका रेड्डी ही नहीं 1 महीने में 6 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी

इसके बाद अब बीजेपी लीडर के बेटे का नाम जुड़ने से मामला और संगीन हो रहा है। पहले हैदराबाद महिलाओं के लिए शेफ शहर था अब लगातार इस तरह की घटना ने राज्य में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।

suman
ABOUT THE AUTHOR

suman

suman@newstracksite.vocalwire.com
Next Story