×

तेलंगाना में प्रियंका रेड्डी ही नहीं 1 महीने में 6 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी

तेलंगाना के हैदराबाद में 22 साल की महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उनकी जलाकर हत्या मामले में पूरे देश में लोगों का गुस्सा दिख रहा है। महिला वेटनरी डॉक्‍टर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Nov 2019 1:18 PM GMT
तेलंगाना में प्रियंका रेड्डी ही नहीं 1 महीने में 6 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी
X

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में 22 साल की महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उनकी जलाकर हत्या मामले में पूरे देश में लोगों का गुस्सा दिख रहा है। महिला वेटनरी डॉक्‍टर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। 27 नवंबर को डॉक्‍टर की स्कूटी खराब हो गई और वे दरिंदों के बीच फंस गईं। उनके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया, उसके बाद उन्‍हें जिंदा जला दिया गया।

तेलंगाना में एक महीने 6 महिलाएं को ऐसा जघन्य अपराध हो चुका है। 2017 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना देश का ऐसा राज्य है जहां 18 से 30 साल की महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध सामने आए हैं। 2017 में तेलंगाना में इसी आयु वर्ग की महिलाओं के साथ 91% रेप के मामले सामने आए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किए गए।

यह भी पढ़ें…हैदराबाद मर्डर केस: 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपी

महिला की जली लाश मिली

29 नवंबर 2019 को साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला हुआ शव मिला। इसी क्षेत्र में दो दिन पहले महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का रेप के बाद जला हुआ शव पाया गया था।

रेप के बाद युवती की हत्या

27 नवंबर 2019 को वारंगल शहरी जिले में 19 साल की लड़की ने अपने जन्मदिन पर अपने प्रेमी को पार्टी में बुलाया था। जहां पार्टी के बाद प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें…प्रियंका रेड्डी: दरिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर उबाल, इन हस्तियों ने जताया गुस्सा

नाबालिग के साथ टीचर ने किया रेप

25 नवंबर 2019 को तेलंगाना के रंगारेड्डी इलाके में 15 साल की छात्रा के साथ स्कूल के हेडमास्टर ने रेप किया। इस मामले में आरोपी हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रेप के बाद महिला की हत्या

25 नवंबर 2019 को आसिफाबाद जिले में एक महिला का रेप किया और इसके बाद दरिंदे ने पीड़िता की हत्या कर दी। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें…उद्धव सरकार में कैबिनेट पर बनी सहमति, जानिए किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय

महिला को जिंदा जलाया

तेलंगाना में 4 नवंबर को राजस्व विभाग की एक महिला अधिकारी विजय रेड्डी को उसके कार्यालय में एक शख्स ने जिंदा जला दिया था। कथित तौर पर आरोपी अपने भूमि रिकॉर्ड में गलतियों को दुरुस्त न किए जाने को लेकर अधिकारी से नाराज था। इस घटना को रंगा रेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट तहसील कार्यालय में अंजाम दिया गया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story