×

प्रियंका मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, FIR में देरी का आरोप

हैदराबाद में लेडी वेटनरी डॉक्टर के मर्डर केस को लेकर देशभर में भारी आक्रोश है। लोगों ने शनिवार को घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।

Shreya
Published on: 1 Dec 2019 3:48 AM GMT
प्रियंका मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, FIR में देरी का आरोप
X

हैदराबाद: हैदराबाद में लेडी वेटनरी डॉक्टर के मर्डर केस को लेकर देशभर में भारी आक्रोश है। लोगों ने शनिवार को घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। जहां इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है तो वहीं घटना के 72 घंटे बाद पुलिस एक्शन में आई है। मामले में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

3 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

साइबराबाद कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें शमशाबाद पुलिस स्टेशन पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर और राजीव गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर तैनात 2 अन्य सिपाही शामिल हैं। इनको एफआईआर दर्ज करने में देरी करने के लिए सस्पेंड किया गया है।

मामला दर्ज करने में की थी देरी

मामले में पुलिस ने बताया है कि, इन पुलिसकर्मियों ने महिला वेटनरी डॉक्टर के लापता होने से संबंधित एफआईआर दर्ज करने में देरी की। इस मामले की जांच-पड़ताल में ये पता चला कि पुलिसकर्मियों ने 27-28 नवंबर की रात मामला दर्ज करने में देऱी की थी। जिस वजह से शमशाबाद पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एम. रवि कुमार और राजीव गांधी एयरपोर्ट पुलिस थाने में तैनात कॉन्सटेबल पी. वेणु रेड्डी, ए. सत्यनारायण को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: इस करीबी के निधन से फूट-फूट कर रोए अक्षय-ट्विंकल, टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस को दिए गए निर्देश

इसके अलावा साइबराबाद पुलिस अफसरों को संज्ञेय अपराध की कोई भी सूचना मिलने पर उसे तुरंत दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ये भी कहा गया है कि, चाहे वह क्षेत्राकाधिकार मामला या न हो उसे तुरंत दर्ज किया जाना चाहिए।

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

बता दें कि, महिला वेटनरी डॉक्टर के मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों को शादनगर के मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। मजिस्ट्रेट ने महबूबनगर की फास्ट-ट्रैक अदालत में न्यायाधीश उपलब्ध न होने के चलते शादनगर पुलिस थाने में आदेश पारित किया।

आरोपियों को फांसी देने की हुई मांग

बता दें कि आरोपी मोहम्मद आरिफ, जोल्लु नवीन, जोल्लु शिवा, और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु को जेल भेज दिया गया है। वहीं इससे पहले एक सरकारी हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों को भी पुलिस स्टेशन लाया गया। घटना से आक्रोशित लोग पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा हुए थे। ये लोग आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे थे।

भीड़ को शांत करने के लिए अधिकारियों ने बार-बार अनुरोध किया, जब इसके बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई, तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना शुरु कर दिया। वहीं मजिस्ट्रेट को पिछले दरवाजे से पुलिस स्टेशन लाया गया था। बता दें कि ये लोग सुबह से ही पुलिस स्टेशन के सामने आरोपियों को सार्वजनिक रुप से फांसी देने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: घास में लगी आग, चली गई 3 बच्चियों की जान

विराट कोहली ने जताई चिंता

इस मामले पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, हैदराबाद में जो हुआ वो बेहद शर्मनाक है। यह उचित समय है जब हमें एक समाज की तरह ऐसी दरिंदगी को खत्म करने का कार्यभार संभालना चाहिए।



प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ऐसी घटानाओं पर आक्रोश जताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर और संभल में नाबालिग बच्ची से बलात्कार और हत्या से मैं बहुत ही परेशान हूं। मेरे पास अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं है। एक समाज के तौर पर हमें इन भयावह घटनाओं पर सिर्फ बोलने के अलावा कुछ करना भी चाहिए।



क्या है मामला

गौरतलब है कि, बुधवार की रात हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में आउटर रिंग रोड पर चार दरिंदों ने लेडी वेटनरी डॉक्टर का गैंगरेप कर, उसे जिंदा जला दिया। आरोपियों ने शादनगर शहर के पास एक पुलिया के नीचे पीड़िता के अधजले शव को ठिकाने लगा दिया। अगले दिन गुरुवार को डॉक्टर का जला हुए शव बरामद किया गया।

वहीं पीड़िता के परिवाल वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि, मामला दर्ज करने में देरी की गई, नहीं तो लड़की की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने 72 घंटे बाद एक्शन लिया और 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों ने की प्रज्ञा ठाकुर की बर्खास्तगी की मांग, निकाला पैदल मार्च

Shreya

Shreya

Next Story