मानसिक दबाव या गहरा राज? IPS Y पूरन कुमार के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; SIT जांच तेज

IPS Suicide Case Latest Update: अब आईपीएस वाई पूरन कुमार के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ रही हैं जिसमें गोली लगने के घाव से आत्महत्या करने के ही संकेत मिल रहे थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 Oct 2025 9:51 AM IST
IPS Suicide Case
X

IPS Suicide Case 

IPS Suicide Case Latest Update: हरियाणा आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में गुत्थी उलझती ही जा रही है। आईपीएस सुसाइड के एक हफ्ते बाद एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड ने मामले में रहस्यों की झड़ी लगा दी है। वहीं आईपीएस के सुसाइड के आठ दिन बाद शव का चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया और उसकी दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। वहीं अब आईपीएस वाई पूरन कुमार के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ रही हैं जिसमें गोली लगने के घाव से आत्महत्या करने के ही संकेत मिल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस सुसाइड के आठ दिन बाद पोस्टमार्टम किया गया क्योंकि परिजन इसके लिए सहमति नहीं दे रहे थे। आईपीएस की पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार ने सुसाइड नोट में लिखे गये हरियाणा के डीजीपी रहे शत्रुजीत कपूर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आईपीएस के सुसाइड नोट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।

जल्द ही दर्ज किये जाएंगे परिजनों के बयान

हरियाणा के इस हाई-प्रोफाइल मामले में तफ्तीश कर रही चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जांच में तेजी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के पांच कर्मचारियों से पूछताछ की है। यह भी सामने आ रहा है कि जांच दल जल्द ही आईपीएस की पत्नी अमनीत पी. कुमार, दोनों बेटियों और अन्य परिजनों के बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के मुताबिक आईपीएस के सुसाइड करने के बाद उनकी छोटी बेटी ने सबसे पहले अपने मामा ‘आप’ विधायक अमित रतन को घटना की जानकारी दी। विधायक जानकारी मिलते ही सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे।

पुलिस ने जब्त किये आईपीएस के दो फोन

एसआईटी ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के दो मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से नौ एमएम पिस्तौल और एक कारतूस मिला था। जिसे बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस को अभी तक नहीं मिला आईपीएस का लैपटॉप

आईपीएस के परिवार ने अभी तक पुलिस को उनका लैपटॉप नहीं दिया है। इसी लैपटॉप में आईपीएस ने सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने इसे जब्त करने के लिए अदालत का रूख किया है। वहीं घटनास्थल से मिले नौ पेज के सुसाइड नोट जिस पर आईपीएस के हस्ताक्षर भी हैं। उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए हस्तलेखन विशेषज्ञों की जांच चल रही है।

पत्नी ने किये गये कई कॉल्स

आईपीएस सुसाइड केस की शुरूआती जांच में यह भी सामने आ रहा है है कि घटना के बाद आईपीएस की पत्नी ने कथित तौर पर उनके कई कॉल्स किये। लेकिन कोई भी कॉल का जवाब नहीं मिला। एसआईटी यह पता लगा रही है कि अमनीत पी. कुमार को आईपीएस के सुसाइड कर लेने की जानकारी किसने दी थी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story