झारखंड: बस खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 39 घायल

झारखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर जिला मुख्यालय गढ़वा से करीब 14 किलोमीटर पीछे स्थित अन्नराज नावाडीह घाटी में एक बस के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 39 लोग घायल हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Jun 2019 3:45 AM
झारखंड: बस खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 39 घायल
X

नई दिल्ली: झारखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर जिला मुख्यालय गढ़वा से करीब 14 किलोमीटर पीछे स्थित अन्नराज नावाडीह घाटी में एक बस के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 39 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी देखें... जेल से बाहर आ सकते हैं राम रहीम! खेती को आधार बनाकर लगाई पैरोल की अर्जी

हादसा रात के 2.30 बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर मदद में जुट गए। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग बस के नीचे दबे हुए हैं जिनको निकालने के लिए स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं। बस अम्बिकापुर से सासाराम जा रही थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!