×

Jio True 5G Launch: जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, देश के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू 5जी लॉन्च

Jio True 5G Launch: देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके रिलायंस जियो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। नेशनल कैपिटल रीजन के शहर भी जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Jan 2023 12:16 PM GMT (Updated on: 24 Jan 2023 12:17 PM GMT)
Jio created a new record, launched true 5G simultaneously in 50 cities of the country
X

जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, देश के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू 5जी लॉन्च: Photo- Social Media

Jio True 5G Launch: देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके रिलायंस जियो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। नेशनल कैपिटल रीजन के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए हैं।

नेशनल कैपिटल रीजन के शहरों के साथ हरियाणा से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं अम्बाला, हिसार और सिरसा। उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभर आए हैं।

रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि "17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करके हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है।

हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।

LIST OF CITIES:

Sr City State

1 Chittoor Andhra Pradesh

2 Kadapa Andhra Pradesh

3 Narasaraopet Andhra Pradesh

4 Ongole Andhra Pradesh

5 Rajamahendravara Andhra Pradesh

6 Srikakulam Andhra Pradesh

7 Vizianagaram Andhra Pradesh

8 Nagaon Assam

9 Bilaspur Chhattisgarh

10 Korba Chhattisgarh

11 Rajnandgaon Chhattisgarh

12 Panaji Goa

13 Ambala Haryana

14 Bahadurgarh Haryana

15 Hisar Haryana

16 Karnal Haryana

17 Panipat Haryana

18 Rohtak Haryana

19 Sirsa Haryana

20 Sonipat Haryana

21 Dhanbad Jharkhand

22 Bagalkote Karnataka

23 Chikkamagaluru Karnataka

24 Hassan Karnataka

25 Mandya Karnataka

26 Tumakuru Karnataka

27 Alappuzha Kerala

28 Kolhapur Maharashtra

29 Nanded-Waghala Maharashtra

30 Sangli Maharashtra

31 Balasore Odisha

32 Baripada Odisha

33 Bhadrak Odisha

34 Jharsuguda Odisha

35 Puri Odisha

36 Sambalpur Odisha

37 Puducherry Puducherry

38 Amritsar Punjab

39 Bikaner Rajasthan

40 Kota Rajasthan

41 Dharmapuri Tamil Nadu

42 Erode Tamil Nadu

43 Thoothukudi Tamil Nadu

44 Nalgonda Telangana

45 Jhansi Uttar Pradesh

46 Aligarh Uttar Pradesh

47 Moradabad Uttar Pradesh

48 Saharanpur Uttar Pradesh

49 Asansol West Bengal

50 Durgapur West Bengal

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story