×

लॉकडाउन में हुई बेटे की शाही शादी के बाद कुमारस्वामी ने दिया ये बयान, जानिए...

कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इसलिए लोग अपने घरों में कैद है। देश भर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन  बंद हे हैं, लेकिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने लॉकडाउन को धता बताते हुए अपने बेटे की शादी धूमधाम से की है। इस शादी की वजह से उनकी आलोचना हो रही है।

suman
Published on: 18 April 2020 2:02 AM GMT
लॉकडाउन में हुई बेटे की शाही शादी के बाद कुमारस्वामी ने दिया ये बयान, जानिए...
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इसलिए लोग अपने घरों में कैद है। देश भर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बंद हे हैं, लेकिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने लॉकडाउन को धता बताते हुए अपने बेटे की शादी धूमधाम से की है। इस शादी की वजह से उनकी आलोचना हो रही है।

यह पढ़ें...सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला: भयानक गोलीबारी से गूंजा कैंप, जवान को लगी गोली

केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दे रही हैं, लेकिन कुमारस्वामी के बेटे की शादी ने एक नई बहस खड़ी कर दी है। बहस के बीच एचडी कुमार स्वामी ने ट्वीट कर सफाई पेश की है।

कुमारस्वामी ने कहा, 'मेरे बेटे और रेवती ने सादगी से शादी कर ली है। अब हम लाखों लोगों को शुक्रिया कहना चाहते हैं।हमने इस शादी के दौरान सभी दिशानिर्देशों का पालन किया। लाखों लोगों ने हमें घर से ही दुआ दी। इस संकट के बाद हम उबर जाएंगे और साथ में खाएंगे। हम आपके प्यार के लिए आभारी हैं।'

शुक्रवार को एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की शादी हुई। बेंगलुरु के रामनगर में बड़े शाही तरीके से निखिल की शादी हुई, जहां पर मीडिया को जाने से रोका गया था। शादी की खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह पढ़ें...लॉकडाउन में राहत: लोगों ने PF से निकाले इतने करोड़ रुपये, नहीं कट रहा टैक्स

इनसे हुई है शादी

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एम. कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से शादी की है रामनगर के एक फार्म हाउस में शाही शादी का आयोजन किया गया, भले ही मीडिया को जाने की इजाजत ना दी गई हो, लेकिन वेन्यू पर करीब 30-40 गाड़ियों का जमावड़ा भी देखा गया। महासंकट के इस दौर में धूमधाम से हुई शादी की वजह से लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

suman

suman

Next Story