TRENDING TAGS :
'तुम्हारी जीत से ज़्यादा चर्चे हमारी 'हार' के हैं..', मतगणना में बड़ा उलटफेर और फिर... शिवानी शुक्ला बनी 'हॉट' टॉपिक!
Lalganj Election Result 2025: वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। यहां से BJP के संजय कुमार सिंह, जिनकी साल 2020 में जीत दर्ज की थी, और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला RJD से चुनाव मैदान में उतरीं।
Lalganj Election Result 2025 (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
Lalganj Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। इसके बीच वैशाली जिले की लालगंज सीट इस बार सबसे अधिक सुर्खियों में रही। यहां मुकाबला केवल राजनीतिक नहीं बल्कि प्रतिष्ठा का भी था। वजह साफ़ है - RJD से चुनावी मैदान में उतरीं बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला, जिनकी एंट्री मात्र से सीट को पहले ही दिन से ‘हॉट’ बना दिया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक संजय कुमार सिंह अपनी सीट बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
बात करें अबतक के रुझानों की तो... पहले राउंड से लेकर दोपहर तक रुझान कई बार बदले, लेकिन अंतिम चरण में अब भाजपा ने बढ़त को मजबूत कर लिया। नतीजों के अनुसार, शिवानी शुक्ला को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन आखिर में वह तकरीबन 9,000 वोटों से पीछे रह गईं, और संजय कुमार सिंह ने मजबूती से वापसी करते हुए जीत की तरफ़ कदम बढ़ा लिए।
सुबह की शुरुआती बढ़त ने बढ़ाया रोमांच
08:00 AM: मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट्स से हुई। शुरूआत में माहौल शांत होता नज़र आया था, लेकिन जैसे ही EVM खुलीं, सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया।
08:30 AM: पहले राउंड के साथ शिवानी शुक्ला बढ़त में नज़र आयी और यही रुझान कई घंटों तक बना रहा।
09:40 AM: RJD की शिवानी लगभग 4900 वोटों से आगे थीं, जबकि BJP के संजय सिंह 2743 वोटों पर थे। रुझानों ने RJD खेमे में उत्साह बढ़ा दिया।
10:26 AM: तीसरे राउंड में भी शिवानी ने बढ़त कायम रखी और 1829 वोटों से आगे रहीं। इस वक्त तक RJD को तकरीबन 12,110 और भाजपा को 10,281 वोट मिले थे।
मतगणना में बड़ा उलटफेर और फिर... शिवानी पीछे
11:55 AM: जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े, लालगंज सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के संजय कुमार सिंह ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए कुल 38,532 वोटों के साथ बढ़त बना ली, जबकि RJD की शिवानी शुक्ला 29,444 वोटों पर आ गईं। यानी शिवानी 9,088 वोटों से पीछे हो गईं।
इतिहास में लालगंज की राजनीतिक तस्वीर
- 1951 में स्थापित लालगंज विधानसभा क्षेत्र कभी उत्तर और दक्षिण दो भागों में बंटा था।
- 1967 के बाद यह एकीकृत सीट बन गई।
- अब तक हुए 14 चुनावों में कांग्रेस ने चार बार, JDU, जनता दल और LJP ने दो-दो बार और भाजपा, लोकतांत्रिक कांग्रेस व जनता पार्टी ने एक-एक बार जीत हासिल की है।
साल 2020 का नतीजा याद दिलाता है मजबूती
साल 2020 में भाजपा के संजय कुमार सिंह ने 70,750 वोट हासिल कर करीब 13.7% के अंतर से जीत दर्ज की थी। मुन्ना शुक्ला ने उस वक़्त निर्दलीय लड़ाई लड़ी, लेकिन हार गए थे। इस बार उनकी बेटी शिवानी के चुनावी मैदान में कदम रखने से मुकाबला दिलचस्प जरूर हुआ, लेकिन अंतिम परिणाम फिर भी उनके पक्ष में नहीं रहा।
लालगंज विधानसभा सीट पर इस बार चर्चा जीत से ज़्यादा ‘हार’ की रही, विशेषकर शिवानी शुक्ला की हार की। शुरुआती बढ़त के बाद भी अंतिम चरण तक आकर मुकाबला पूरी तरह से पलट गया और भाजपा ने एक बार फिर इस सीट पर कब्जा जमा लिया है।


