नीतीश या तेजस्वी... मतगणना से पहले जानें किसका पलड़ा भारी? किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव परिणाम 2025 आज जारी होने वाले हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच कड़ी टक्कर के बीच यह तय होगा कि बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी।

Gausiya Bano
Published on: 14 Nov 2025 6:30 AM IST
Bihar Election Result 2025
X

Bihar Election Result 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार में आज सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है कि इस बार किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा? नीतीश या तेजस्वी। महीनों की चुनावी हलचल, रैलियां और वादों के शोर के बाद आखिरकार आज शुक्रवार को बिहार अपना नया मालिक चुनेगा। 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब बस कुछ घंटों में यह तय हो जाएगा कि राज्य की सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी।

सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

राज्यभर में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर गिनती हॉल के बाहर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अंदर ईवीएम खुलने का रोमांच अपने चरम पर है। जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, रुझान स्क्रीन पर आते जाएंगे और बिहार की सियासत का नक्शा बदलने लगेगा।

एग्जिट पोल में NDA को बढ़त, लेकिन उम्मीदें दोनों तरफ

मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद जारी हुए लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने एक सुर में कहा कि फिर नीतीश कुमार! सर्वेक्षणों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर दिख रहा है। आपको बता दें कि एनडीए में जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो शामिल हैं। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला महागठबंधन भी हार मानने को तैयार नहीं है। कई एग्जिट पोल में तेजस्वी की सीटों में बढ़त दिखाई दी है, लेकिन आंकड़े अभी बहुमत से दूर नजर आ रहे हैं।

पटना से दिल्ली तक नजरें टिकीं

आज बिहार ही नहीं, दिल्ली तक की राजनीति की नब्ज इस मतगणना पर टिकी हुई है। भाजपा और जदयू के दफ्तरों में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं राजद मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत की दुआओं के साथ लड्डू मंगवा रखे हैं।

अंतिम फैसला जनता का

हालांकि, सबकी निगाहें उस क्षण पर हैं जब आखिरी ईवीएम की सील टूटेगी और जनता का फैसला सबके सामने होगा। बिहार ने इस बार किसे चुना है अनुभव को या युवाशक्ति को, स्थिरता को या बदलाव को इसका जवाब आज शाम तक मिल जाएगा। फिलहाल पूरा बिहार सांसें थामे बैठा है, क्योंकि अब से कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा कि कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

1 / 8
Your Score0/ 8
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story