कश्मीर रियासी में भूस्खलन: SDM राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत, पत्नी घायल; उपराज्यपाल ने जताई संवेदना

Reasi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन में SDM राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत, पत्नी घायल। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताई संवेदना। जानें पूरी खबर।

Harsh Sharma
Published on: 2 Aug 2025 7:34 AM IST
SDM Rajinder Singh Rana  News
X

SDM Rajinder Singh Rana News 

Reasi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भूस्खलन हुआ। इस हादसे में एक वाहन पर पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने से उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह भूस्खलन गुरुवार रात सलुख इख्तर नाला क्षेत्र में हुआ, जब राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक बड़ा पत्थर वाहन से टकरा गया, जिससे राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

राजिंदर सिंह राणा की मौत

राजिंदर सिंह राणा 2011 बैच के अधिकारी थे और वर्तमान में रामनगर के एसडीएम के रूप में कार्यरत थे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रियासी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले, पूर्वी लद्दाख में भी एक घटना हुई थी, जिसमें सेना के वाहन पर चट्टान से पत्थर गिरने से दो सैनिकों की मौत हो गई थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भूस्खलन हादसे पर जताया दुख

इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एसडीएम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "रियासी के धर्मारी में हुए भूस्खलन की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमें राजिंदर सिंह, जेकेएएस 2011 बैच के एसडीएम रामनगर और उनके बेटे को खो दिया है। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। रियासी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गोपाल दत्त ने कहा, "जैसे ही हमें इस घटना की जानकारी मिली, हमने दो एंबुलेंस मौके पर भेजी। छह लोगों को अस्पताल लाया गया। इस घटना में हम एक युवा अधिकारी को खो चुके हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story