TRENDING TAGS :
वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से तबाही, 33 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी मार्ग पर बारिश के बाद भूस्खलन में 31 लोगों की जान चली गयी।
Vaishno Devi Landslide
Vaishno Devi Landslide: जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कटरा स्थित वैष्णो देवी मार्ग पर बुधवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन में अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर के यात्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्से मलबे में बदल गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइट की स्थिति बन गयी है। लगातार भारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से चौथे तवी पुल के पास सड़क भी बह गई है। विद्युत लाइनों और मोबाइल टावरों को भी नुकसान हुआ है। बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मात्र छह घंटे में 22 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।
वैष्णो देवी लैंडस्लाइड हादसे में प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से हो रही ज़ोरदार वर्षा के कारण हालात बिगड़ गए हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आज हुए भयंकर लैंडस्लाइड में अबतक 33 लोगों की जान जा चुकी है। अब इस बड़े हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दुःख जाहित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। इस हादसे में सभी प्रभावित लोगों की प्रशासन सहायता कर रहा है।"
मंगलवार को लगातार बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ से करीब 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। जिला प्रशासन, जेके पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स की संयुक्त टीमों की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में रखा गया है जहां उनके खाने-पीने और मेडिकल सहायता की पूरी व्यवस्था की गयी है।
वहीं केंद्रशासित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के चलते टेलीकॉम ब्लैकआउट हो गया है। जिसके चलते लाखों लोगों को संपर्क टूट गया है। प्रशासन यह कोशिश कर रही है कि हाई-रिस्क इलाकों से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
आंधी-तूफान के साथ हो रही भारी बारिश
जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में आज भी सुबह से ही तूफान के साथ ही भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते जम्मू शहर, कोट भलवाल, आरएसपुरा, नगरोता, बिश्नाह, विजयपुर, सांबा, अखनूर, पुरमंडल, कठुआ और ऊधमपुर सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। वहीं रियासी, हीरानगर, गूल, रामबन, बिलावर, कटरा, रामनगर, डोडा और बनिहाल में आज हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का मानना है कि बादल 12 किमी ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं, जोकि सक्रिय तूफानों का संकेत देते हैं। सिस्टम ईस्ट-नॉर्थईस्ट की तरफ बढ़ रहा है। आज भी पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी।
22 ट्रेनें की गयी रद्द
जम्मू कश्मीर पर हो रही भारी बारिश के मद्देनजर नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। वहीं 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। कटरा, जम्मू और ऊधमपुर से चलने वाली कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली नौ ट्रेनें भी शामिल हैं।


