×

लॉकडाउन 4.0 होगा ऐसा: बढ़ेगा इतने दिन, जाने अब मिलेगी कितनी छूट-कहां पाबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए पहले ही लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन कितने दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है और इस दौरान कितनी रियायतें और कितना प्रतिबंध होगा, इसपर अभी तक आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

Shivani Awasthi
Published on: 16 May 2020 2:23 PM GMT
लॉकडाउन 4.0 होगा ऐसा: बढ़ेगा इतने दिन, जाने अब मिलेगी कितनी छूट-कहां पाबंदी
X

लखनऊ: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू लॉकडाउन समय के साथ बढ़ता गया। 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की अवधि खत्म हो रही है। वहीं इसके बाद लॉकडाउन 4.0 लागू हो जाएगा। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए पहले ही लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन कितने दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है और इस दौरान कितनी रियायतें और कितना प्रतिबंध होगा, इसपर अभी तक आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालाँकि माना जा रहा है कि लॉकडाउन 4 दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है।

2 हफ्ते बढ़ सकता है लॉकडाउन :

17 मई को लॉकडाउन 3 की समयावधि खत्म होते ही लॉकडाउन 4 लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार इस बार दो हफ्ते के लिए और लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। ऐसे में ये 31 मई तक लागू रहेगा। वहीं इस बार लॉकडाउन में पिछली बार की तुलना में अधिक छूट मिलने की संभावना है।

31 मई तक बढ़ेगा लॉकडाउन! मिले संकेत, इन इलाकों को दी जाएगी छूट

लॉकडाउन 4 में मिलेगी इतनी छूट, रहेगा ये प्रतिबंध

माना जा रहा है कि रविवार को लॉकडाउन 4 को लेकर एलान हो सकता है, जिसमें नए नियमों के बारे में गृह मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी हो सकती है। इसके तहत इस बार पहले से अधिक रियायतें मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः 10वीं-12वीं की कक्षाएं शुरू: ऐसे होगी लॉकडाउन में पढ़ाई, 2.97 लाख शिक्षक तैयार

ऑटो, बस और कैब सर्विस को मिल सकती है इजाजत

कुछ ट्रेनों का संचालन तो पहले ही शुरू हो चुका है लेकिन लॉकडाउन के चौथे चरण में ऑटो, बस और कैब सर्विस को भी इजाजत मिल सकती है। हालाँकि कुछ राज्यों के ग्रीन जोन में सशर्त ये सुविधा पहले से लागू है। लेकिन इस बार छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कटेनमेंट जोन में पाबंदी जारी रहेगी।

50 फीसदी कर्मचारियों ऑफिसों आने की इजाजत

रेड जोन में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वहीँ मजदूरों व् कामकारों को लेकर भी रियायतें बढ़ सकती है। अभी तक जिन ऑफिसों और फ़ैक्ट्रियों में 33 फीसदी कमर्चारी कार्य पर आ रहे थे, वहां 50 फीसदी कर्मचारियों को काम पर आने की इजाजत मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः लगेगा तगड़ा जुर्माना: बिना मास्क के निकले तो रहें सावधान, आपके इंतजार में पुलिस

गौरतलब है कि इसी हफ्ते पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसमें कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में पीएम से अपील की थी। जिसमें पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, असम और तेलंगाना की सरकारें शामिल हैं। हालंकि उन्होंने इसके साथ ही लॉकडाउन में अधिक ढील देने की भी सिफारिश की थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story