×

स्पेशल सर्विस में सबकुछ मिलेगा! मसाज के नाम पर जिस्म का धंधा

raghvendra
Published on: 10 Nov 2017 7:41 AM GMT
स्पेशल सर्विस में सबकुछ मिलेगा! मसाज के नाम पर जिस्म का धंधा
X

शारिब जाफरी की स्पेशल रिपोर्ट

लखनऊ। सर आपको स्पेशल सर्विस में सबकुछ मिलेगा। जो चाहेंगे सब मिलेगा। परेशान मत होइए, सब सेफ है। पुलिस वाले खुद आते हैं सर्विस लेने। सर आप आज आ जाइए, आपको आज स्पेशल ऑफर मिल जाएगा। सर लड़कियां आप सेलेक्ट कर लीजिएगा।

यह लाइनें आपको वेद प्रकाश शर्मा के किसी क्राइम थ्रिलर की लाइनें लग सकती हैं पर वेबसाइट पर ऐसे तमाम नम्बर मौजूद हैं जिन पर फोन करके आप राजधानी के इन मॉडर्न चकलाघरों पर आप वे सुविधाएं पा सकते हैं जो किसी जमाने में रेड लाइट एरिया में मिला करती थीं। वो भी सेफ्टी की गारंटी के साथ। वीवीआईपी एरिया से लेकर शहर के हर इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्म के इस धंधे को बेनकाब करने के लिए अपना भारत ने कई हफ्तों तक स्टिंग किया।

हैरानी की बात यह है कि इस खेल में भारत से लेकर रूस, जापान, कजाकिस्तान व नेपाल तक की लड़कियां उपलब्ध हैं पाश गोमतीनगर इलाके से लेकर हुसैनगंज, हजरतगंज से लेकर अलीगंज तक जिस्म की मंडी मॉडर्न तरीके से सुबह होते ही सज जाती है। मॉडर्न चकलाघर के संचालक राजधानी के नामी कालेजों की लड़कियों की उपलब्धता का दावा करते हैं।

3000 से लेकर 10000 में देसी और 20000 में विदेशी लड़कियां उपलब्ध कराने का दावा करने वाले इन मसाज पार्लरों को पुलिस की शह हासिल है। स्टिंग में खुलासा हुआ कि यह सब खेल पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। खास बात यह है कि जस्ट डायल से इन सभी तथाकथित मसाज पार्लर के नम्बर उपलब्ध कराए जाते हैं जिसका सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... पुराने मुद्दों पर हर बार होते हैं नए वादे, लखनऊ मेयर पद के लिए घमासान

ग्लैमर

नाका, लखनऊ

97......14, 95......3।

  • रिपोर्टर-जी।
  • पार्लर-गुड आफ्टरनून सर।
  • रिपोर्टर-गुड आफ्टरनून।
  • पार्लर - सर आप समीर सर बात कर रहे हैं?
  • रिपोर्टर-बोल रहा हूं।
  • पार्लर - ग्लैमर स्पा से बात कर रही हूं। जस्ट डायल से आपने इंक्वायरी की है। आप बॉडी मसाज के लिए इंटरेस्टेड हैं।
  • रिपोर्टर - हां-हां।
  • पार्लरों - कहां से बात कर रहे हैं आप सर?
  • रिपोर्टर - हजरतगंज से।
  • पार्लर - कहां से?
  • रिपोर्टर-हजरतगंज से।
  • पार्लर - हरदोई से।
  • रिपोर्टर - नहीं हजरतगंज।
  • पार्लर - बांसमंडी गुरुद्वारा आपने देखा है सर, बांसमंडी नाका गुरुद्वारा के पास में ही ग्लैमर स्पा के नाम से है।
  • पोर्टर - अच्छा।
  • पार्लर - जी हां, पैकेज में बता दूं कौन-कौन से पैकेज हैं।
  • रिपोर्टर- हां,बता दीजिए कौन-कौन सा पैकेज है।
  • पार्लर - 2000 में आपको फुल बॉडी मसाज रहेगी एक घंटे की और ओ.....ल मा....थ सर्विस रहेगी। एक पॅकेज 3000 का है जिसमें डेढ़ घंटे की सर्विस मिलेगी। दो का स्टाफ रहेगा।

  • रिपोर्टर - ओके।
  • पार्लर- डेढ़ घंटे में फुल बॉडी मसाज इं...र... र्स सर्विस। फुल इंज्वायमेंट मिलेगा।
  • रिपोर्टर-फिर से बताओ क्या-क्या मिलेगा?
  • पार्लर- 3000 में बताया तो फुल बॉडी मसाज रहेगा, इं...र... र्स सर्विस रहेगी। फुल इंजॉयमेंट

    रहेगा। डेढ़ घंटे।

  • रिपोर्टर - डेढ़ घंटे का।
  • पार्लर-जी।
  • रिपोर्टर-वाशरूम वगैरह सेपरेट है? नया है या पुराना?
  • पार्लर- बाथरूम सेपरेट है। ठीक है।
  • रिपोर्टर-अच्छा ठीक है, हम देखते हैं। कहां पर है यह पार्लर?
  • पार्लर-सर यह बांसमंडी नाका गुरुद्वारा है। गुरुद्वारे के पास में ही हमारा सेंटर है।
  • रिपोर्टर-नया बना हुआ है या पुराना है?
  • पार्लर- नया है। करीब एक साल हो गया है।
  • रिपोर्टर-अच्छा ठीक है। हम देखते हैं।
  • पार्लर- तो क्या आज आएंगे सर?
  • रिपोर्टर-मैं एक घंटे में बताता हूं।
  • पार्लर-आज आ जाइए सर, आपकी सर्विस अच्छी हो जाएगी। स्टाफ भी हमारे पास अच्छा है। आइए सर्विस अच्छी करा देंगे आपकी, यह हमारी गारंटी है सर।
  • रिपोर्टर- कोई डिस्काउंट वगैरह चल रहा है क्या?
  • पार्लर- आप आइए। हम डिस्काउंट भी कर देंगे। फस्र्ट टाइम आप हमारे यहां आ रहे हैं। हम आपका डिस्काउंट कर देंगे, सर्विस अच्छी देंगे तो आप फिर आएंगे।
  • रिपोर्टर-तो मैं बताता हूं। थोड़ी देर में, ठीक है।
  • पार्लर-बताइए सर।
  • रिपोर्टर-कुछ आइडिया तो दो क्या डिस्काउंट मिल जाएगा?
  • पार्लर-सर आप पहली बार आ रहे हैं। 3000 वाले पैकेज पर 500 का डिस्काउंट मिल जाएगा।
  • रिपोर्टर-नहीं मुझे 2000 वाला पैकेज ही लेना है। उस पर क्या डिस्काउंट मिलेगा?
  • पार्लर-चलिए सर आप पहली बार आ रहे हैं। 2000 वाले पैकेज पर आपको आज स्पेशल ऑफर के तहत 500 का डिस्काउंट दिया जाएगा।

पुलिस वाले भी लेते हैं सेवा

नाका थाने से 100 मीटर की दूरी पर चलने वाले इस मसाज पार्लर की सेवा थाने वाले भी लेते हैं। इसका खुलासा इस बातचीत के दौरान हुआ।

  • पार्लर-हेलो।
  • रिपोर्टर-हेलो।
  • पार्लर-जी बोलिए सर।
  • रिपोर्टर-यह नंबर मुझे जस्ट डायल से मिला है।
  • पार्लर-बॉडी मसाज कराना चाहते हैं सर?
  • रिपोर्टर-यह कहां पर है?
  • पार्लर - सर यह बांसमंडी देखा है आपने नाका गुरुद्वारा।
  • रिपोर्टर-हां देखा है।
  • पार्लर-वहीं पर हमारा सेंटर है।
  • रिपोर्टर-क्या-क्या मिल सकता है आपके यहां। मतलब क्या-क्या पैकेज हैं?
  • पार्लर - 2000 और 3000 के पैकेज हैं। हमारे यहां 2000 में फुल बॉडी मसाज ओ......ल मा......थ सर्विस मिलेगी सर। 3000 के पॅकेज में आपको डेढ़ घंटा टाइमिंग मिलेगी। दो स्टाफ मिलेगा। फुल बॉडी मसाज रहेगा। इं...र.... र्स सर्विस रहेगी। फुल इंजॉयमेंट रहेगा।
  • रिपोर्टर - और स्टाफ कहां का है?

ये भी पढ़ें... बुरे फंसे बड़े साहब ! कहा- अब चल पड़ा UP, पूछा कैसे, बोले- देख के बताता हूं

  • पार्लर - स्टाफ बाहर का भी है। स्टाफ आपकी पसंद का मिलेगा। पहले पसंद करा दिया जाएगा।
  • रिपोर्टर - अच्छा और सेफ्टी के लिए क्या है, पास में ही नाका थाना भी है?
  • पार्लर - सर पूरी सेफ्टी रहती है, रजिस्टर्ड है, आपको यहां पर कोई दिक्कत नहीं होगी। जी बगल में ही थाना भी है, लेकिन थाने से हम लोग का कांटेक्ट रहता है। ठीक है, ऐसा कुछ नहीं है और कोई प्रॉब्लम नहीं है। जो लोग टैक्स नहीं देते हैं दिक्कत उन्हें हो रही है।

  • रिपोर्टर - अच्छा।
  • पार्लर-आप डॉक्यूमेंट देखना चाहेंगे तो आपको दिखा देंगे क्योंकि बगल में थाना है। थाने वाले खुद आते हैं सर्विस लेने। इसलिए कोई दिक्कत नहीं है। इतना बड़ा बिजनेस खोल रखा है तो कांटेक्ट बनाकर रखना ही पड़ेगा।

द ग्लो

कैसरबाग, लखनऊ

99......04, 91......59

  • रिपोर्टर - हेलो।
  • पार्लर - गुड इवनिंग सर।
  • रिपोर्टर - गुड इवनिंग।
  • पार्लर - सर मैं द ग्लो डे स्पा से बोल रही हूं। एक्चुअली आपके लिए एसएमएस आया था, बॉडी मसाज के लिए जस्ट डायल से। तो आप बॉडी मसाज के लिए इंटरेस्टेड हैं। आना चाहेंगे सर?
  • रिपोर्टर-कहां पर है पार्लर?
  • पार्लर-बर्लिंगटन चौराहा देखा है सर आपने?
  • रिपोर्टर- हां,बर्लिंगटन चौराहा देखा है।
  • पार्लर - सर बर्लिंगटन चौराहे पर देना बैंक है। पास में एक पेट्रोल पंप है वही रोड कैसरबाग साइड जाती है।
  • रिपोर्टर - हां,कैसरबाग की तरफ जाती है।
  • पार्लर - तो आप वहां पर थोड़ा आगे आएंगे तो एक एफआई हॉस्पिटल है। बहुत फेमस है। एफआई हॉस्पिटल के बगल में सेवा चिकन है। कपड़े की शॉप है। उसके बगल में वाइट रंग की बिल्डिंग है, बड़ी सी। शिवा पैलेस के ग्राउंड फ्लोर पर हमारा सेंटर है।
  • रिपोर्टर - अच्छा।
  • पार्लर-मैं पैकेज बता दूं सर।
  • रिपोर्टर -हां।
  • पार्लर - सर 1500 में आपका बॉडी

    मसाज 45 मिनट और 2000 में सर फुल बॉडी मसाज है। आधा घंटा और आधा घंटा आपकी कम्प्लीमेंट्री सर्विस, कम्प्लीमेंट्री सर्विस में लाइक ओ....ल बॉडी टू बॉडी प्रॉपर फुल कंपलीट सर्विस ठीक है सर।

  • रिपोर्टर-अच्छा स्टाफ कहां का है?

  • पार्लर - सर स्टाफ हमारा लोकल का है, प्लस बाहर का भी है। दिल्ली का है, सर और बीबीडी कॉलेज का है, ठीक है सर। बाकी सर 18 से 25 साल की गुड लुकिंग स्मार्ट फीमेल आपको मिलेंगी।
  • रिपोर्टर - ठीक है, क्या बताया?
  • पार्लर-सर 2000 में जो है हाफ आवर बॉडी मसाज और आधा घंटा कम्प्लीमेंट्री सर्विस मिलेगी जिसमें ओ...ल और बॉडी कंप्लीट है। आज आपको मैं स्पेशल ऑफर दे दे रही हूं। आज अगर विजिट करना चाहेंगे तो स्पेशल ऑफर दे दूंगी।
  • रिपोर्टर - स्पेशल ऑफर में क्या रहेगा।
  • पार्लर - अगर आज विजिट करना चाहेंगे तो मैं स्पेशल ऑफर आपको दे रही हूं। 2000 वाला मेरा जो पैकेज है वह आपको मैं जस्ट 1500 अरेंज करा दूंगी।
  • रिपोर्टर - अच्छा।
  • पार्लर- जिसमें एक घंटे की सर्विस प्लस कम्लीमेण्ट्री सर्विस, बॉडी टू बॉडी वगैरह कंप्लीट। 18 से 25 साल की गुड लुकिंग स्मार्ट फीमेल मिलेंगी सर और रूम वगैरा सेपरेट मिलेगा। हाइजेनिक रुम मिलेगा, शावर वगैरह प्रॉपर सर, सर रूम से अटैच रहेगा।
  • रिपोर्टर-कितना पुराना है या नया बना हुआ है?
  • पार्लर-नहीं सर यह सेंटर हमारा पुराना है। कहीं कोई प्रॉब्लम नहीं है। आपने देखा ही होगा,जस्ट डायल पर हमारा ऐड भी है।
  • रिपोर्टर - नहीं जस्ट डायल पर तो हमने मांगा था अभी तो वह बताया गया है।
  • पार्लर-जी सर आपको शिकायत एक पैसे की नहीं मिलेगी। बाकी आप आइए विजिट कीजिए। पहले फीमेल मैं आपको दिखा दे रही हूं। पहले देख लीजिए सर स्टाफ वगैरह, मैं बेटर आपको दूंगी। बेस्ट फीमेल मिलेंगी आपको, कितने बजे तक विजिट करना चाहेंगे सर?

  • रिपोर्टर - यह बताओ जैसे मसाज के लिए अलग स्टाफ रहेगा और कम्लीमेंट्री सर्विस के लिए अलग स्टाफ रहेगा।
  • पार्लर - हां-हां। मसाज के लिए अलग रहेगा और कम्प्लीमेंट्री सर्विस के लिए अलग फीमेल रहेगी। ठीक है सर।
  • रिपोर्टर- बॉडी टू बॉडी मसाज भी होगा। मतलब आधे घंटे।
  • पार्लर - हां सर, कंप्लीट सर पूरी, फुल सर्विस। आपको शिकायत नहीं मिलेगी।
  • रिपोर्टर - अच्छा, मसाज एक घंटे मिलेगा।
  • पार्लर - मसाज एक घंटे का नहीं, टाइमिंग आपकी एक घंटे है सर।
  • रिपोर्टर - टोटल टाइम एक घंटा।
  • पार्लर - हां सर, आधा घंटा बॉडी मसाज एंड आधा घंटा कम्लीमेंट्री सर्विस सर।
  • रिपोर्टर - अच्छा, मसाज की टाइमिंग बढ़ाओ, कम है।
  • पार्लर - चलिए मसाज की टाइमिंग बढ़ा दे रही हूं। कोई प्रॉब्लम नहीं है। आपको मैं ट्रेंड थेरेपिस्ट दे देती हूं। लग रहा है, आपको बॉडी में पेन बहुत है। ज्यादा है।
  • रिपोर्टर - हां, इसी वजह से आना चाह रहा हूं।
  • पार्लर - बिल्कुल आइए, मैं आपको ट्रेंड थेरेपिस्ट दूंगी। बिल्कुल आपका जो स्ट्रेस है, वह दूर हो जाएगा, ठीक है।
  • रिपोर्टर - और उसके बाद आधे घंटे की सर्विस।
  • पार्लर-आप आ जाइए। कितनी देर में आ सकते हैं?
  • रिपोर्टर-मैं आपको आधे घंटे में बताता हूं।
  • पार्लर - आधे घंटे में बताएंगे सर या आएंगे सर।
  • रिपोर्टर - नहीं आधे घंटे में बताता हूं।

  • पार्लर - चलिए आइए कोई प्रॉब्लम नहीं है सर, आप आकर चाहिए विजिट भी कर लीजिए। स्टाफ मैं आपको दिखा दे रही हूं। बाकी आपको बेटर लगे तो समझ लीजिएगा। इसमें कोई शक नहीं है।
  • रिपोर्टर- हां,स्टाफ मैं पहले देखूंगा। स्टाफ अच्छा होगा तभी सर्विस लूंगा।
  • पार्लर - बिल्कुल सर कोई प्रॉब्लम नहीं है। पहले आप स्टाफ देख लीजिएगा।
  • रिपोर्टर - ठीक है।
  • पार्लर - वैसे आप कहां से बात कर रहे हैं।
  • रिपोर्टर - मैं हजरतगंज से। क्या नाम है?
  • पार्लर - नेहा, राइट सर।

मसाज पार्लर

लालबाग, हजरतगंज लखनऊ

97......40,0522-22...08

  • पार्लर - हेलो।
  • रिपोर्टर -जे डी से यह नम्बर मिला है।
  • पार्लर - हां, बोलिए सर।
  • रिपोर्टर - लखनऊ ब्यूटी एंड बॉडी मसाज पार्लर से बोल रहे हैं? कहां पर है आपका सेंटर? क्या कोई स्पेशल ऑफर चल रहा आपके यहां? क्या पैकेज है आपके यहां?
  • पार्लर - कहां से बोल रहे हैं आप सर?
  • रिपोर्टर - हजरतगंज से।
  • पार्लर- आपको इधर आना पड़ेगा कपूरथला की तरफ।
  • रिपोर्टर - कपूरथला, इस पर तो बीएन रोड लिखा है।
  • पार्लर - नहीं, वो हमारा रजिस्टर्ड एड्रेस है। जब रजिस्टर्ड कराते हैं तो आईडी वगैरह सब देनी पड़ती है तो एक एड्रेस देना होता है। क्रास चेक के लिए आदमी सेंटर कही भी रख सकता है।
  • रिपोर्टर - अलीगंज मेरे लिए दूर पड़ेगा। वैसे कहां पर है अलीगंज में?
  • पार्लर - दूर तो नहीं पड़ेगा सर।
  • रिपोर्टर - क्या कोई ऑफर चल रहा है, क्या पॅकेज है?
  • पार्लर -3500 में आपको फुल सर्विस मिलेगी। 3500 में बॉडी टू बॉडी मसाज, प्लस फुल इंजॉयमेंट।
  • रिपोर्टर - खाली बॉडी मसाज चाहिए तो?
  • पार्लर - 2500।
  • रिपोर्टर - ज्यादा चार्ज है आपके यहां।
  • पार्लर - आप पता कर लीजिए 3500 में अगर कोई फुल सर्विस दे देता है तो हम आप को फ्री सर्विस दे देंगे। एक क्लाइंट नहीं सही।
  • रिपोर्टर - अच्छा।
  • पार्लर - सबके अपने-अपने चार्जेस होते हैं। लखनऊ में तो आप 2000 में भी सर्विस ले सकते हैं। लेकिन अगर आप सर्विस अलग-अलग जोड़ेंगे तो 6000 से 7000 का खर्चा पड़ेगा। अगर आप पहले कहीं जा चुके हैं तो आपको पता होगा।

  • रिपोर्टर- तो यह कहां है अलीगंज में?
  • पार्लर-कपूरथला आपने देखा है?
  • रिपोर्टर - हां देखा है।
  • पार्लर - कपूरथला से आप डंडहिया बाजार में आएंगे।
  • रिपोर्टर - हां-हां।
  • पार्लर- जैसे ही आप आएंगे कपूरथला से एक किलोमीटर भी नहीं है लेफ्ट हैंड पर इंडियन आयल का पेट्रोल पंप है।
  • रिपोर्टर -अच्छा।
  • पार्लर - मार्केट क्रास करने के बाद पार्लर है।
  • रिपोर्टर - चलिए ठीक है। फोन करके मैं आता हूं।
  • पार्लर - ठीक है आने से पहले कॉल कर लीजिएगा।

ये भी पढ़ें... वाह रे लखनऊ पुलिस, मामला सुलझाने के बजाय SO दे रहे बदला लेने की सलाह

मोबाइल पर फोटो सेलेक्ट कराइ

टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के बाद अपना भारत की टीम शिवा पैलेस में स्थित स्पा पहुंची। यहां पर सबसे पहले रिसेप्शन पर बैठाया गया। फिर बेसलरी की छोटी बोतल के साथ एक युवती पहुंची। फिर शुरू हुआ बातचीत का दौर।

बातचीत के दौरान 1500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए में सर्विस उपलब्ध कराने की बात कही गई। इसके बाद पार्लर से एक-एक कर 5 लड़कियां बारी-बारी से रिसेप्शन तक पहुंचीं।

रिपोर्टर ने इन सभी को रिजेक्ट कर दिया तो मोबाइल पर फोटो दिखाकर सेलेक्ट करने को कहा गया। फोटो सेलेक्ट होने के बाद 8,000 रुपए में बातचीत तय हुई। रुपया जमा हो जाने पर 30 मिनट में लडक़ी के पार्लर में पहुंचने का वादा किया गया। इसके बाद समय की कमी का हवाला देकर टीम वहां से निकल आई।

नुक्कड़ नुक्कड़, चौराहे चौराहे, गली गली में चल रहे इन मसाज पार्लरों में हाईटेक अंदाज में जिस्म के सौदागर खुलेआम जिस्म की मंडी सजाते हैं। इन मसाज पार्लरों में लगने वाली भीड़ इस अनैतिक धंधे की चीख-चीख कर गवाही भी देती हैं, लेकिन हुक्मरानों की निगाह ना जाने क्यों और किन मजबूरियों के तहत इन सेंटर पर नहीं पड़ती। इसका खुलासा बांसमंडी नाका में चलने वाले पार्लर के कर्मचारी स्टिंग में कर चुके हैंर्।

क्या है कानून, कितनी है सजा

कानून के जानकार बताते हैं कि मसाज पार्लर में भी देह व्यापार की गतिविधियां संचालित होती हैं तो धारा 3,4,5,6 इममोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्रवाई होती है जिसमें 7 साल तक की सजा होती है। इन धाराओं के तहत महिला के साथ पकड़े गए पुरुष के खिलाफ भी कार्रवाई होती है। इस तरह की कार्रवाई के तहत पुलिस ने छापेमारी कर बर्लिंगटन चौराहे से 27 जनवरी 2017 को कई युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सबको थाने से ही रिहा कर दिया गया था।

raghvendra

raghvendra

राघवेंद्र प्रसाद मिश्र जो पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद एक छोटे से संस्थान से अपने कॅरियर की शुरुआत की और बाद में रायपुर से प्रकाशित दैनिक हरिभूमि व भाष्कर जैसे अखबारों में काम करने का मौका मिला। राघवेंद्र को रिपोर्टिंग व एडिटिंग का 10 साल का अनुभव है। इस दौरान इनकी कई स्टोरी व लेख छोटे बड़े अखबार व पोर्टलों में छपी, जिसकी काफी चर्चा भी हुई।

Next Story