×

Maharashtra Crisis : एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनाए गए। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

aman
Written By aman
Published on: 30 Jun 2022 2:00 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2022 2:40 PM GMT)

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से जारी सियासी घमासान के बीच गुरुवार को अप्रत्याशित मोड़ आया। सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना के बागी विधायक गुट के नेता एकनाथ शिंदे को अपने विधायकों का समर्थन देने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री का फेस घोषित किया।

इससे पहले, उन लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि फडणवीस सीएम नहीं बन रहे। लेकिन अभी महाराष्ट्र की राजनीति में 'टर्न और ट्विस्ट' बाकी था। जो फडणवीस अब तक सत्ता के साथ-साथ चलने की बात कर रहे थे बीजेपी आलाकमान के फैसले के बाद उन्हें राज्य के उप मुख्यमंत्री पद का शपथ लेना पड़ा। हर कोई यह मानकर चला रहा था कि देवेंद्र फडणवीस ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन सियासी दांव-पेंच तो कुछ और ही था। अब, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

Live Updates

  • 30 Jun 2022 9:43 AM GMT

    फडणवीस के घर गए शिंदे

    एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचते ही देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे उनके आवास गए हैं। दोनों नेता इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने राजभवन जाएंगे।

  • 30 Jun 2022 9:15 AM GMT

    दीपक केसरकर बोले- हमने किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपा

    वहीं, शिवसेना के बागी विधायक और बागी गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि, 'एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंच चुके हैं। जो भी फैसला होगा, वह महाराष्ट्र के विकास के लिए होगा। हमने किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपा है। उन्होंने कहा, संजय राउत ऐसे बयान देते रहते हैं। वो सिर्फ लोगों में नाराजगी फैलाने के लिए है।'

  • 30 Jun 2022 9:11 AM GMT



    शिंदे पहुंचे मुंबई, थोड़ी देर में मिलेंगे राज्यपाल से

    शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से होगी। 

  • 30 Jun 2022 8:06 AM GMT

    कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे के करीब बीजेपी के सीएम फेस देवेंद्र फडणवीस पार्टी के कोर टीम के नेताओं तथा एकनाथ शिंदे राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं। ये सभी सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि कल 01 जुलाई 2022 को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि, राजभवन में एक कार्यक्रम में छोटे मंत्रिमंडल के साथ महाराष्ट्र में नई सरकार बन सकती है। आने वाले समय में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसके तहत अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 

  • 30 Jun 2022 8:03 AM GMT

    एकनाथ शिंदे को Z कैटेगरी की सुरक्षा

    शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को सरकार की तरफ से 'Z श्रेणी' की सुरक्षा दी गई है। इस कैटेगरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का सुरक्षा कवच दिया गया है। आज एकनाथ शिंदे इस सुरक्षा कवच के साथ मुंबई में मुलाकात के लिए जाएंगे। 

  • 30 Jun 2022 8:02 AM GMT

    शिंदे बोले- मंत्री पद पर BJP से कोई बात नहीं

    इस बीच खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। शिंदे अपने साथ 49 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर जा रहे हैं। फिलहाल, बागी विधायक गोवा में ही रुके हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मंत्री पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी से अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story