×

दरभंगा दुष्कर्म मामला: पहले भी मौलवी दे चुके हैं रेप की घटनाओं को अंजाम, पढ़ें ये पांच केस

Aditya Mishra
Published on: 19 July 2018 1:44 PM GMT
दरभंगा दुष्कर्म मामला: पहले भी मौलवी दे चुके हैं रेप की घटनाओं को अंजाम, पढ़ें ये पांच केस
X

लखनऊ: बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय मौलवी पर एक आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह छात्रा के घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए जाया करता था। उसने छात्रा को चाकलेट का लालच देकर उसके घर पर ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद वहां से फरार हो गया।

newstrack.com आज आपको पांच ऐसे ही केस के बारे में बताने जा रहा है। जिसमें मौलवियों के द्वारा दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें...मदरसे में मौलवी ने की गंदी बात, स्टूडेंट के गाल पर काटा

ये है 5 बड़े मामले...

शामली

18 फरवरी 2017 को यूपी के शामली जिले में दूधाहेडी गांव के मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ मौलवी पर कुकर्म करने का आरोप लगा था। पीड़ित छात्र के घरवालों का आरोप था कि उसके बेटे के साथ मौलवी ने पहले कई बार छेड़छाड़ की। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया था। परिवार के लोगों ने थाने में इसकी शिकायत की, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

सहारनपुर

10 अगस्त 2014 को सहारनपुर के यमुना नगर इलाके में एक मदरसे की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया। पिता ने चिलकाना थाने में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पिता ने बताया, "मदरसे का मौलवी उसकी बेटी के साथ तीन पर रेप कर चुका है। इस वजह मदरसा जाना बंद कर दिया था। "उसके बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे थे।

आगरा

17 अगस्त 2016 को आगरा के एतौम्दुल्ला इलाके में चलने वाले एक मदरसे के मौलवी पर बच्चों के साथ रेप करने और सड़कों पर भीख मंगवाने का मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित छात्र के पैरेंट्स का आरोप था कि उसने पढ़ने के लिए एतौम्दुल्ला इलाके के एक मदरसे के मौलवी रिजवान के पास अपने बच्चे को पढ़ने के लिए भेजा था।

मौलवी रोज मदरसे में उसके बेटे के साथ दुष्कर्म करता था। उसके बाद सड़कों पर भीख मंगवाता था। मदरसे से भागकर उसने घरवालों को पूरी बात बताई थी।

ये भी पढ़ें... शर्मनाक: 70 साल के मौलवी ने 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मेरठ

5 अगस्त 2014 को मेरठ के खरखौदा में चल रहे मदरसे में एक मौलवी और उसके बेटे ने वहां पढ़ने वाली लड़कियों के साथ रेप किया। मदरसे से भागकर लड़कियों ने आपबीती बताई। पीड़ित के घरवालों ने सलाउल्ला, उसकी वाइफ और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है।

बलरामपुर

5 अप्रैल 2016 को बलरामपुर में चल रही गौसिया मदरसे के एक मौलवी पर वहीं की एक छात्रा ने छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगाया। पीड़ित छात्रा का आरोप था कि मदरसे में छुट्टी होने के बाद मौलवी उसे कोचिंग पढ़ाने के लिए अपने घर ले कर जाया करता था। पहले उसने छेड़छाड़ की, बाद में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने रामानुजगंज थाने में शिकायत की थी। तब जाकर आरोपी मौलवी की गिरफ्तारी हो पाई थी।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story