×

मोदी कैबिनेट की बैठक आज शाम, कोरोना संकट पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले

3 मई तक देश में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा गई है। कहने का मतलब अभी 19 दिन निगरानी और जारी रहेंगी। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी। आज ही लॉकडाउन को लेकर नए गाइडलाइन विस्तार से जारी किए जाएंगे।

suman
Published on: 15 April 2020 2:57 AM GMT
मोदी कैबिनेट की बैठक आज शाम, कोरोना संकट पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले
X

नई दिल्ली : 3 मई तक देश में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा गई है। कहने का मतलब अभी 19 दिन निगरानी और जारी रहेंगी। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी। आज ही लॉकडाउन को लेकर नए गाइडलाइन विस्तार से जारी किए जाएंगे। देश में कोरोना के कुल मामले 10815 तक पहुंच चुके हैं और 353 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं।आज सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए जाएंगे कि19 दिनों की बंदी में किस-किस चीज में छूट मिलने वाली है।

यह पढ़ें...कोरोना की जांच रफ्तार काफी धीमी, कई आर्डर के बाद भी नहीं पहुंची किट

पीएम मोदी मोदी ने कल ही देश में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर, प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम परेशानी हो। सरकार की ओर से आज बुधवार को गाइडलाइन जारी की जाएगी। इस गाइडलाइन में कुछ सेक्टर को सशर्त छूट दी जा सकती है।

मोदी कैबिनेट की बैठक आज यानी बुधवार शाम 5.30 बजे होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में कुछ सेक्टर को छूट देने पर सहमति बन सकती है। साथ ही कोरोना से निपटने के मेगा प्लान पर चर्चा होगी।

यह पढ़ें...बांद्रा के बाद सूरत में मजदूरों का हंगामा, घर जाने की मांग को लेकर सड़कों पर प्रवासी

दूसरा चरण

इस बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। 21 दिन की बंदी के बाद आज से 19 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो चुका है। 21 दिन के लॉकडाउन में दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में कोरोना की रफ्तार तो रुकी है, लेकिन जिस कामयाबी की उम्मीद की जा रही थी वो नहीं हुआ। और अभी आगे भी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार कर चुका हैं। और इससे मरने वालों की संख्या 350 से ऊपर है।

suman

suman

Next Story