×

50 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने वाला हुआ गिरफ्तार

केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Vidushi Mishra
Published on: 2 Jun 2019 3:22 AM GMT
50 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने वाला हुआ गिरफ्तार
X

कोट्टायम: केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गईं अश्लील तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता था।

यह भी देखें... साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, कहा- दीदी कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं?

उन्होंने बताया कि कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में अधिकतर गृहिणियां होती थीं। उनसे दोस्ती गांठकर वह उनकी पारिवारिक समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर उन महिलाओं के पतियों से संपर्क साधता था जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था।

पुलिस के अनुसार कुमार फर्जी खातों से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसके बाद वह प्रयास करता था कि महिलाएं अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर उसके करीब आ जाएं।

यह भी देखें... कानून व्यवस्था में ढील बरतने पर त्रिपुरा सरकार ने पुलिस प्रमुख अखिल शुक्ला को छुट्टी पर भेजा

इसके बाद वह महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गई तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से ऐसी कई तस्वीरें मिली हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story