बड़ी खबर! NSCN-K हुआ 5 साल के लिए बैन, अब कोई नहीं कर सकेगा अपहरण और अलगाववादी गतिविधियां...

NSCN-K banned: यह आदेश 28 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 22 Sept 2025 4:39 PM IST (Updated on: 22 Sept 2025 4:53 PM IST)
NSCN-K banned for 5 years
X

NSCN-K banned for 5 years (photo: social media)

NSCN-K banned: केंद्र सरकार ने आज 22 सितंबर यानी सोमवार को नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (NSCN-K) और इसके सभी गुटों, शाखाओं और संबंधित संगठनों को 5 साल के लिए 'गैरकानूनी संघ' घोषित कर दिया। यह आदेश 28 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि NSCN-K का उद्देश्य 'संप्रभु नागालैंड' स्थापित करने की योजना है, जिसमें भारत और म्यांमार के क्षेत्र शामिल किये जायेंगे। सरकार ने यह भी बताया कि यह संगठन सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के अपहरण जैसी हिंसात्मक गतिविधियों में भागीदार रहा है। सरकार ने साफ़ किया कि NSCN-K की गतिविधियां देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए बड़ा संकट हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार के गैरकानूनी संगठनों की गतिविधियों को रोकना और उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाना आवश्यक है।

जल्द गुटों की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है...

इस फैसले के बाद NSCN-K और उसके गुटों की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है और संगठन में कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दे, यह कदम न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में है, बल्कि पूर्वोत्तर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की भी कोशिश है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को अवश्य दें।

अपने फैसले में, सरकार ने कहा कि NSCN-K का लक्ष्य एक 'संप्रभु नागालैंड' बनाना है जिसमें भारत और म्यांमार के क्षेत्र शामिल होंगे। इसमें कहा गया है कि यह ग्रुप सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के अपहरण में भी शामिल है।



1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story