×

ओडिशा: चक्रवात फानी के कारण 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पढ़ा

ओडिशा के तटीय जिलों में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान ‘फानी’ के कारण राज्य को 9,336.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। तूफान की चपेट में आने से 64 लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

PTI
By PTI
Published on: 7 Jun 2019 4:05 AM GMT
ओडिशा: चक्रवात फानी के कारण 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पढ़ा
X

भुवनेश्वर: ओडिशा के तटीय जिलों में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान ‘फानी’ के कारण राज्य को 9,336.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। तूफान की चपेट में आने से 64 लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:आईएएफ ने लापता एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान तेज किया

अधिकारी ने कहा कि आपदा के कारण सार्वजनिक संपत्ति को 6,643.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, प्रभावित लोगों के लिए राहत उपायों के लिए 2,692.63 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने कहा, ‘‘सार्वजनिक संपत्ति को कुल नुकसान और राहत उपायों के लिए धन की आवश्यकता का अनुमान कुल मिलाकर 9,336.26 करोड़ रुपये हो गया है।’’

ये भी देंखे:जम्मू कश्मीर: डोगरा समूह ने जम्मू क्षेत्र के लिए आठ सीटों की मांग की

चक्रवात के बाद जिला कलेक्टरों द्वारा गठित विभिन्न टीमों के माध्यम से नुकसान का आकलन करने के बाद यह अंतिम आंकड़ा आया है।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story