×

Mirzapur News: कौन हैं मोहम्मद हबीब, जिन्हें मिला अयोध्या जाने का निमंत्रण, सुनाया राम मंदिर आंदोलन से जुड़ा ये किस्सा

Mirzapur News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अक्षत निमंत्रण मिलने के बाद मोहम्मद हबीब भावुक हो गये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मोहम्मद हबीब के घर अक्षत निमंत्रण लेकर पहुचे।

Brijendra Dubey
Published on: 5 Jan 2024 8:15 AM GMT
mirzapur news
X

मिर्जापुर के मोहम्मद हबीब को मिला अयोध्या जाने का निमंत्रण (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अक्षत निमंत्रण मिलने के बाद मोहम्मद हबीब भावुक हो गये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मोहम्मद हबीब के घर अक्षत निमंत्रण लेकर पहुचे। मोहम्मद हबीब ने 1992 में अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए आंदोलन में भाग लिया था। कारसेवक के रूप में अयोध्या गये थे। निमंत्रण पत्र मिलने के बाद उन्होंने कहा यह सपना सच होने जैसा है। अयोध्या प्रभु राम के दर्शन करने जरूर जाऊँगा।

मोहम्मद हबीब ने देखा था प्रभु राम का मंदिर बनाने का सपना

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में जमालपुर ब्लाक में जफराबाद के रहने वाले मोहम्मद हबीब ने 1992 में अयोध्या में भव्य प्रभुराम का मंदिर बनने का सपना देखा था। इस सपने को साकार करने के लिए वह 1992 में कारसेवक के रूप में अयोध्या गये थे। आज जब 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अक्षत निमंत्रण ले कर उनके पास पहुँचे तो वह भावुक हो गये।

1992 में उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए हुए आंदोलन में कारसेवक के रूप में उन्होंने भाग लिया था। मिर्ज़ापुर से कारसेवक के रूप में 2 दिसंबर 1992 को अयोध्या गये थे। वाराणसी कैंट से 50 कारसेवकों के साथ मोहम्मद हबीब अयोध्या पहुचे थे। उस समय वह भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे। उस पल को याद कर मोहम्मद हबीब ने बताया कि हम सब अयोध्या गये तो वहां पर चार से पांच दिन रहे।

विहिप के अशोक सिंघल और बजरंग दल के विनय कटियार का भाषण सुना। इसके बाद हम लोगों को आदेश हुआ तो वापस लौटने का वाराणसी लौट आये। निमंत्रण पत्र मिलने की खुशी जताते हुए मोहम्मद हबीब ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अयोध्या प्रभु राम के दर्शन के लिए जरूर जाऊँगा। निमंत्रण पत्र लेकर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि हम लोगों ने उस समय कारसेवा करने वाले मोहम्मद हबीब को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सपना था। दर्शन करने अयोध्या जरूर जाऊँगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story