×

Sukesh Chandrashekhar Case: पिंकी ईरानी फिर गिरफ्तार, EOW ने कसा शिकंजा, महाठग सुकेश के खुलेंगे कई बड़े राज

Pinky Irani Arrested Again: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की दोस्ती कराने वाली पिंकी ईरानी को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 30 Nov 2022 2:49 PM GMT
Pinky Irani arrested again, EOW tightens screws, Jacqueline Fernandes was befriended by thug Sukesh
X

पिंकी ईरानी फिर गिरफ्तार, EOW ने कसा शिकंजा, महाठग सुकेश से कराई थी जैकलिन फर्नांडिस की दोस्ती: Photo- Social Media

Pinky Irani Arrested Again: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar Case) से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की दोस्ती कराने वाली पिंकी ईरानी को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इवेंट मैनेजर पिंकी ईरानी पर शिकंजा कस दिया है। ईओडब्ल्यू की ओर से ही बुधवार को पिंकी ईरानी की गिरफ्तारी की गई है।

जेल में बैठकर 200 करोड़ की ठगी करने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर के करीबी लोगों पर अब जांच एजेंसी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पिंकी ईरानी की गिरफ्तारी की गई है। पिंकी ईरानी को पिछले साल भी गिरफ्तार किया गया था मगर बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story