×

मणिपुर में बोले PM मोदी- कांग्रेस जहां भी रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ

पीएम मोदी आज(25 फरवरी) मणिपुर के इंफाल में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर्जमकर हमला बोला।साथ ही उन्होंने कहा कि

tiwarishalini
Published on: 25 Feb 2017 8:19 AM GMT
मणिपुर में बोले PM मोदी- कांग्रेस जहां भी रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ
X

इंफाल: पीएम मोदी ने शनिवार (25 फरवरी) को मणिपुर के राजधनी इंफाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि 'जब 2014 में मैं यहां आया था तो ये मैदान आधा भी नहीं भरा था, लेकिन आज पूरा खचाखच भरा हुआ है।' कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस 15 साल से यहां पर शासन कर रही है, लेकिन उसने राज्य के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। बता दें कि मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटों के लिए वोटिंग दो चरणों (4 मार्च और 8 मार्च) को होनी है। चुनावी परिणाम 11 मार्च को आएगा।

और क्या बोले पीएम मोदी

-पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया है।

-उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस 15 साल में नहीं कर पाई वो हम 15 महीने में कर देंगे।

-पीएम मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि जहां भी कांग्रेस रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ।

-एक जनजाति से दूसरी को लड़ा देना, यही कारोबार चलाया जा रहा है।

-खुद की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि 40 साल के बाद मैं ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए की जाने वाली बैठक में आया।

-पिछले दो साल में हमारी सरकार के मंत्रियों का 90 बार दौरा पूर्वोत्तर में होता रहा है।

-अटल जी ने नॉर्थ ईस्ट के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, अलग बजट दिया था, लेकिन बाद की सरकार ने इसकी परवाह ही नहीं की।

-अगर सरकार दो कदम चले तो यहां के लोग 4 कदम चलने को तैयार रहते हैं।

-मोदी ने कहा कि यहां सरकारी नौकरियों के रेट फिक्स हैं। मंत्री के यहां खाना बनाने का भी रेट है।

-हमने दिल्ली पुलिस में खास तौर पर मणिपुर के नौजवानों को रोजगार देने का काम किया।

-यहां पर भारत सरकार के पैसे मिलने के बाद भी योजनाएं लागू नहीं होती हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story