×

दिल्ली के छतरपुर में पुलिस मुठभेड़, एक लाख के ईनामी सहित 4 बदमाश ढेर

Manoj Dwivedi
Published on: 9 Jun 2018 9:43 AM GMT
दिल्ली के छतरपुर में पुलिस मुठभेड़, एक लाख के ईनामी सहित 4 बदमाश ढेर
X

दिल्ली: पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में शनिवार को एक एनकाउंटर में 4 बदमाशों को मार गिराया। इनमे एक लाख का कुख्यात अपराधी राजेश भारती भी शामिल था। यह एनकाउंटर शनिवार सुबह हुई।

खबर का असर: नशे में धुत्त दबंगई करता दरोगा निलंबित

जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में कुछ पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। मरने वालों में कुख्यात अपराधी राजेश भारती भी शामिल है। भारती समेत उसके गैंग के पांच बदमाश एनकाउंटर में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अभी एक घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।

शामली: तीन किसानों पर अवैध बालू हटाने पर करोड़ से अधिक का जुर्माना

बताते चलें कि कुख्यात बदमाश राजेश भारती के खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज थे और वह हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भाग चुका था। भारती की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। एनकाउंटर में 6 पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। जल्द ही पुलिस पूरे घटनाक्रम का विवरण देगी।

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story