×

दुर्लभ प्रजाति के दो दर्जन कछुओं समेत दो गिरफ्तार, विदेश तक फैला है तस्करी का जाल

पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुए भी बरामद किए। पकङे गए तस्कर कछुओं को दिल्ली और नेपाल मे तस्करी करते थे। बरामद कछुओं की कीमत लाखो मे बताई जा रही है।

zafar
Published on: 27 May 2017 9:40 PM GMT
दुर्लभ प्रजाति के दो दर्जन कछुओं समेत दो गिरफ्तार, विदेश तक फैला है तस्करी का जाल
X

दुर्लभ प्रजाति के दो दर्जन कछुओं समेत दो गिरफ्तार, विदेश तक फैला है तस्करी का जाल

शाहजहांपुर: पुलिस ने प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों और सीमा पार तक कछुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को दुर्लभ प्रजाति के दो दर्जन कछुओं के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इन कछुओं को एक कार में छिपा कर दिल्ली ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें...UP: अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह के आठ लोग गिरफ्तार, 128 बोरे डोडा पोस्त अफीम बरामद

गिरफ्त में कछुआ तस्कर

शाहजहांपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान एसओ धनंजय सिंह ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुए बरामद किए। बरामद कछुओं की कीमत लाखों मे बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें...अवैध बूचड़खाने बंद, फिर भी धड़ल्ले से हो रही पशु तस्करी, 19 मवेशियों के साथ 3 युवक अरेस्ट

पकङे गए दोनो तस्कर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले है। एसओ धनंजय सिंह ने मिर्जापुर चौराहे पर एक कार रोक कर जब उसकी तलाशी ली, तो कार से दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुए बरामद किये गये। पकड़े गये लोगों ने बताया कि वे इन कछुओं को बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें...दुर्लभ प्रजाति के दो दर्जन कछुओं समेत दो गिरफ्तार, विदेश तक फैला है तस्करी का जाल

नेपाल तक जाल

कछुआ तस्करों ने यह जानकारी भी दी कि वे उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों और नेपाल तक कछुओं की तस्करी करते हैं। पकड़े गये तस्कर मिजाज और अकील ने बताया कि नेपाल और दिल्ली में कछुओं की भारी मांग है और वे काफी समय से इस धंधे में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के बाहर इन कछुओं की कीमत लाखों में है।

तस्करों ने यह भी बताया कि इन कछुओं को गंगा नदी से पकड़ा जाता है। तस्करों से पूछताछ जारी है।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

zafar

zafar

Next Story