×

रोड शो के पहले प्रियंका गांधी ट्विटर पर हुई सक्रिय

बता दें कि प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया। आज ये लखनऊ में रोड शो करेंगी। साथ ही यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

Shivakant Shukla
Published on: 11 Feb 2019 9:30 AM GMT
रोड शो के पहले प्रियंका गांधी ट्विटर पर हुई सक्रिय
X

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा अपने रोड शो के पहले ट्विटर पर आधिकारिक रूप से इंट्री कर ली है। प्रियंका के ट्विटर पर आने के करीब एक घंटे के भीतर ही उनके 25 हजार से अधिक फॉलोवर हो गए।

ये भी पढ़ें— SIT करेगी जहरीली शराब कांड की जांच, 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को फॉलो किया।

ये भी पढ़ें— सीपीएम विधायक ने महिला IAS अधिकारी को कहे अपशब्द, पार्टी मांगेगी जवाब

बता दें कि प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया। आज ये लखनऊ में रोड शो करेंगी। साथ ही यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें— The Priyanka Effect : सपा-बसपा ने कांग्रेस को दिया 14 सीटों का ऑफर

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story