बीमार मां से मिलने आज विदेश जाएंगे राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला रहेंगे साथ

aman
By aman
Published on: 16 March 2017 11:06 AM
बीमार मां से मिलने आज विदेश जाएंगे राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला रहेंगे साथ
X

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार (16 मार्च)को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वहां उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश में हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वह कांग्रेस अध्यक्ष के साथ रहेंगे और उनके साथ वापस आएंगे।'

गौरतलब है कि सोनिया गांधी लंबे समय से बीमार चल रही हैं। इसी वजह से उन्होंने हाल ही में संपन्न यूपी सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया। लेकिन राहुल गांधी का यह यह विदेश दौरा ऐसे वक्त में खास है जब यूपी और उत्तराखंड में भारी हार के बाद पार्टी में बदलाव की मांग उठने लगी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!