×

राहुल ने साबित किया! भारत में लॉकडाउन फेल, जानें कैसे...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के फैसले की निंदा करते हुए लॉकडाउन को असफल बताया तो वहीं अनलॉक किये जाने को लेकर अन्य देशों से भारत की तुलना की।

Shivani Awasthi
Published on: 5 Jun 2020 4:59 PM GMT
राहुल ने साबित किया! भारत में लॉकडाउन फेल, जानें कैसे...
X

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, बावजूद इसके लॉकडाउन के प्रतिबंधों को खत्म कर अनलॉक घोषित कर दिया गया। सरकार के इस फैसले आलोचना भी हो रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध जताते हुए कुछ देशों के ग्राफ जारी किये। इन ग्राफ के जरिये राहुल ने अन्य देशों से भारत में लागू लॉकडाउन और अनलॉक की तुलना की।

राहुल ने भारत के लॉकडाउन की तुलना इन देशों से की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के फैसले की निंदा करते हुए लॉकडाउन को असफल बताया तो वहीं अनलॉक किये जाने को लेकर अन्य देशों से भारत की तुलना की। उन्होंने इसके लिए ट्वीट के जरिये कुछ देशों के कोरोना केसों का ग्राफ पोस्ट किया है। इस ग्राफ्स के जरिये राहुल ने लॉकडाउन और अनलॉक की तारीख को हाइलाइट किया। इसके साथ ही राहुल ने लिखा, "यह वही है जो एक असफल लॉकडाउन जैसा दिखता है।"



ये भी पढ़ेंः विशेष विमान से लौटेंगे लॉकडाउन में फंसे पालतू जानवर, देनी पड़ी इतनी भारी रकम

इन देशों के ग्राफ के जरिये बताया लॉकडाउन कैसे फेल

बता दें कि राहुल ने जिन देशों के कोरोना केस के ग्राफ ट्वीट किये हैं, उनमे स्पेन, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन शामिल हैं। इसके जरिये ये बताया गया कि इन देशों में उस वक्त लॉकडाउन घोषित हुआ जब कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे थे और वहीं अनलॉक का फैसला इन देशों में कोरोना केस के कम होने पर लिया। हालाँकि भारत में कोरोना केस हर दिन रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी कर रहे हैं। ऐसे में अनलॉक किये जाने से मामलों में और अधिक इजाफा हुआ है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story