×

राखी पर लगा ग्रहण, इस मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई पर प्रेम का धागा

suman
Published on: 19 July 2017 6:17 AM GMT
राखी पर लगा ग्रहण, इस मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई पर प्रेम का धागा
X

लखनऊ: रक्षाबंधन वो दिन होता है जिसका इंतजार हर भाई-बहन को होता है। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस रक्षाबंधन पर ग्रहण के चलते आप इस मुहूर्त में अपने भाई को राखी बांध सकते हैं।

आगे...

यह भी पढ़ें...ASTRO TIPS: सावन में करेंगे आटे का ये उपाय तो धन बरसेगा झमाझम

हर साल सावन पूर्णिमा के दिन राखी का त्योहार आता है। इस साल यह पर्व सावन के आखिरी सोमवार 7 अगस्त को आ रहा है। इस बार यह शुभता नहीं, बल्कि अपने साथ लेकर आ रहा है ग्रहण का काला साया। सिर्फ कुछ मिनट के शुभ समय में ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर सजानी होगी राखी। जब भी कोई कार्य शुभ समय में किया जाता है, तो उस कार्य की शुभता में वृ्द्धि होती है। भाई-बहन के रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राखी बांधने का काम शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।

आगे...

7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से बाद दोपहर 1.50 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी होगा जो रात्रि 10.52 से शुरू होकर 12.22 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घण्टे पूर्व सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा, बल्कि खंडग्रास होगा। भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं होगा। जब सूतक आरंभ हो जाता है तो केवल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं होता।

suman

suman

Next Story