×

Sachin Pilot के 'जन संघर्ष यात्रा' का वीडियो देख लोगों को याद आए राहुल गांधी, बोले- ये तो भारत जोड़ो यात्रा है...

Sachin Pilot Jan Sangharsh Yatra: सचिन पायलट अपनी यात्रा से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर नजर आ रहा है। दरअसल, वो अपनी ही सरकार से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रहे हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 13 May 2023 11:04 PM GMT
Sachin Pilot के जन संघर्ष यात्रा का वीडियो देख लोगों को याद आए राहुल गांधी, बोले- ये तो भारत जोड़ो यात्रा है...
X
सचिन पायलट (Social Media)

Sachin Pilot Jan Sangharsh Yatra: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। लंबे समय बाद कांग्रेस को इतनी बड़ी जीत मिली है। कर्नाटक के परिणामों से राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खासे उत्साहित हैं।

दरअसल, राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग को लेकर पायलट इन दिनों 'जन संघर्ष यात्रा' पर निकले। आज कर्नाटक की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, कि 'कर्नाटक की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस सत्ता पर कायम होगी। उन्होंने दावा किया कि, आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी का कोई नामोनिशान नहीं होगा।'

भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 'जन संघर्ष यात्रा' का वीडियो

गौरतलब है कि, सचिन पायलट पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी एक ऐसी ही यात्रा पर निकले थे। उस यात्रा का 'फल' कांग्रेस को भले मिला, लेकिन सत्ता का स्वाद सचिन पायलट नहीं चख पाए। मुख्यमंत्री की कुर्सी अशोक गहलोत के हाथ ही गई। सचिन अपनी 'जन संघर्ष यात्रा' का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर डालते रहे हैं। जिस कस्बे, शहर या जिले से गुजरते हैं, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं से जरूर साझा करते हैं। ये वीडियो राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से मिलती-जुलती है। इसकी भी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। जानकार मानते हैं कि, सचिन पायलट की सोच वही है कि जिस तरह राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी, जिसकी परिणति आज कर्नाटक में सफलता के रूप में देखने को मिली है। निकट भविष्य में उनकी 'जन संघर्ष यात्रा' का प्रतिफल भी उन्हें मिलेगा।

सचिन बोले- PM मोदी को पता नहीं, बीजेपी में क्या हो रहा

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस की सफलता पर पायलट खासे उत्साहित नजर आए। नतीजों की घोषणा से पहले ही उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि, 'कर्नाटक में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और बीजेपी का नामोनिशान नहीं होगा। हुआ भी कुछ वैसा ही।' जीत के बाद सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'वे राजस्थान में आकर कांग्रेस पर चुटकी लेते हैं, जबकि उन्हें पता ही नहीं उनकी बीजेपी में क्या हो रहा है?

जन संघर्ष यात्रा के बीच भ्रष्टाचार पर वार

सचिन पायलट जन संघर्ष यात्रा के तीसरे दिन शनिवार (13 मई) को काफी उत्साह नजर आए। इस दौरान तेज गर्मी और धूप के बीच उनके जोश और जज्बे में तनिक भी कमी नहीं आई। वहीं, काफी संख्या में प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ता भीषण गर्मी के बीच कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते गए। सचिन पायलट की पैदल यात्रा में महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहीं। इस दौरान पायलट ने मीडिया से बातचीत में कर्नाटक की जीत को आधार बनाते हुए एक बार फिर वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया और सीएम गहलोत पर निशाना साधा।

जनता के बीच कांग्रेस की विश्वसनीयता कैसे कायम होगी?

सचिन पायलट ने एक बार फिर राजस्थान में पिछली बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। ऐसे में हमने चुनाव से पहले जनता के बीच भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की बात की। अब, जबकि सरकार के साढ़े 4 साल बीत गए हैं। हम अगर भ्रष्टाचार की जांच करवाकर कार्रवाई नहीं करेंगे तो, आगामी चुनाव में क्या मुंह लेकर जनता के बीच जायेंगे। जनता के बीच कांग्रेस की विश्वसनीयता कैसे कायम रहेगी?

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story