'सिर्फ दाल मिलती है,सब्जी नहीं', मंत्री के सामने बच्चों ने खोली MDM की पोल,शिक्षकों के मुंह पर उंगली

Students Expose MDM: राजस्थान के शिक्षा मंत्री के सामने स्कूल के बच्चों ने मिड डे मील का पूरा हक़ीकत बता दी।

Sonal Verma
Published on: 24 Sept 2025 5:57 PM IST
Students Expose MDM in front of Rajasthan education minister
X

Students Expose MDM

Students Expose MDM: वो कहावत तो आपने सुनी होगी...बच्चे मन के सच्चे, ये बिल्कुल सच बात है। राजस्थान के एक स्कूल के बच्चों ने शिक्षा मंत्री के सामने स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील का पूरा कच्चा चिठ्ठा खोल के रख दिया। ये पूरा मामला जोधपुर का है जहां राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रवास के दौरान एक स्कूल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर सीधे सवाल किए। मंत्री के पूछने पर बच्चों ने साफ कहा कि उन्हें केवल दाल मिलती है, सब्जी नहीं। इस दौरान शिक्षक और कार्यक्रम संचालक बच्चों को सही उत्तर न देने और चुप रहने का इशारा करते देखे गए, लेकिन बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उन्होंन मंत्री जी के सामने सब सच बता दिया। इस पर मंत्री ने मंच से ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को पूरा मिड डे मील उपलब्ध कराया जाए।

बच्चों ने बयां की हक़ीकत

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जब जब बच्चों से पूछा कि क्या उन्हें मिड डे मील में सब्जी मिलती है, तो पहले मिश्रित जवाब मिला। लेकिन दोबारा पूछने पर बच्चों ने एक स्वर में कहा कि सिर्फ दाल दी जाती है। इस बीच वहां मौजूद शिक्षक और कार्यक्रम संचालक बच्चों को चुप रहने का इशारा करते नजर आये। इसके बावजूद बच्चों ने हकीकत बयां कर दी।


शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश

बच्चों के जवाब सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने मंच से ही कहा कि, "उन्हें पहले से पता है कि सब्जी नहीं मिलती, जबकि इसके लिए प्रति बच्चे का भुगतान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिड डे मील की व्यवस्था सही ढंग से लागू हो और बच्चों को उनका पूरा अधिकार मिले।"

अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि, "स्कूलों में सामान की खरीद स्वदेशी उत्पादों से ही होनी चाहिए। यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी विदेशी सामान खरीदेगा तो उसकी वसूली व्यक्तिगत रूप से की जाएगी। मंत्री ने बच्चों से हाथ उठवाकर यह शपथ भी दिलवाई कि वे स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे।"

पहले भी कर चुके हैं औचक निरक्षण

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर इससे पहले भी औचक निरक्षण कर चुके हैं। कई बार बच्चों से असंतोषजनक जवाब सामने आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story