TRENDING TAGS :
VIP leaders Security: देश में किस नेता को मिली कौन-सी सुरक्षा, जानिए पूरा लेखा जोखा
VIP leaders Security: भारत में वीआईपी सिक्यूरिटी की 6 केटेगरी हैं – एसपीजी, ज़ेड प्लस, ज़ेड, वाईप्लस, वाई और एक्स। इनमें एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की सुरक्षा को सबसे हाई लेवल का सुरक्षा कवच माना जाता है जो सिर्फ प्रधानमंत्री को दिया जाता है।
देश में किस नेता को मिली कौन-सी सुरक्षा (photo: social media )
VIP leaders Security: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले छह बड़े नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है जिनमें तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, पप्पू यादव, शामिल हैं। नेताओं को भारी भरकम सुरक्षा कवच देने से देश में वीआईपी सिक्यूरिटी का मसला फिर चर्चा में आ गया है। ऐसे में जानते हैं कि प्रधानमंत्री से लेकर बाकी नेताओं में कौन कौन किस तरह का कवच पाए हुए है।
छह तरह की सुरक्षा
भारत में वीआईपी सिक्यूरिटी की 6 केटेगरी हैं – एसपीजी, ज़ेड प्लस, ज़ेड, वाईप्लस, वाई और एक्स। इनमें एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की सुरक्षा को सबसे हाई लेवल का सुरक्षा कवच माना जाता है जो सिर्फ प्रधानमंत्री को दिया जाता है। एसपीजी कवर में उच्चतम स्तर की चौबीसों घंटे की सुरक्षा एनएसजी कमांडो करते हैं।
किसे कैसी सुरक्षा
जेड प्लस और ज़ेड केटेगरी : ज़ेड प्लस में करीब 55 सुरक्षाकर्मी, 10–12 एनएसजी कमांडो और बुलेटप्रूफ वाहन लगाए जाते हैं। ज़ेड प्लस की सुरक्षा में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ या संबंधित राज्य पुलिस द्वारा प्रदान की जाती है। इन सुरक्षा कर्मियों के पास एमपी 5 सब-मशीन गन और एडवांस्ड कम्युनिकेशन उपकरण होते हैं और टीम का हर सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में निपुण होता है। ज़ेड श्रेणी में दिल्ली पुलिस या आईतीबीपी या सीआरपीएफ के जवान और 4 से 6 कमांडो होते हैं।
द्रौपदी मुर्मू - ज़ेड प्लस
अमित शाह - ज़ेड प्लस
राजनाथ सिंह - ज़ेड प्लस
मल्लिकार्जुन करगे - ज़ेड प्लस
एमके स्टालिन (सीएम तमिलनाडु) - ज़ेड प्लस
उद्धव ठाकरे (शिव सेना_ - ज़ेड प्लस
योगी आदित्यनाथ - ज़ेड प्लस
सोनिया गाँधी - ज़ेड प्लस
सलमान खान - ज़ेड प्लस
मुकेश अम्बानी और उनका परिवार - ज़ेड प्लस
एन. बीरेन सिंह (मणिपुर के पूर्व सीएम) – ज़ेडप्लस।
सम्राट चौधरी (बिहार के उपमुख्यमंत्री) – ज़ेड प्लस।
तेजस्वी यादव (राजद नेता) – ज़ेड सुरक्षा।
एस जयशंकर (विदेश मंत्री) – ज़ेड सुरक्षा।
वीरेंद्र सचदेव (दिल्ली भाजपा अध्यक्ष) – ज़ेड सुरक्षा।
अनिल विज (हरियाणा के भाजपा नेता) – ज़ेड सुरक्षा।
बाबा रामदेव – ज़ेड सुरक्षा
आमिर खान – ज़ेड सुरक्षा
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती – ज़ेड सुरक्षा
वाई प्लस और वाई केटेगरी : वाई प्लस में 11 सुरक्षाकर्मी और 1 या 2 कमांडो तैनात होते हैं जबकि वाई में 8 सुरक्षाकर्मी होते हैं।
पप्पू यादव – वाई प्लस सुरक्षा।
नीरज कुमार ( बिहार के जदयूनेता) – वाई प्लस
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (बिहार के भाजपा नेता) – वाई प्लस
प्रदीप कुमार सिंह (बिहार के सांसद) – वाई प्लस
कंगना रानौत (भाजपा सांसद) - वाई प्लस
शाहरुख़ खान - वाई प्लस सुरक्षा।
अभय सिंह चौटाला (इनलोद नेता) - वाई प्लस सुरक्षा।
अमित जानी (उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता) - वाई सुरक्षा।
विवेक अग्निहोत्री (कश्मीर फाइल्स के निर्माता) – वाई सुरक्षा।


