×

IPL 2022: आईपीएल शेड्यूल का एलान, 26 मार्च से होगी लीग,जानें कब होगा फाइनल मुकाबला

क्रिकेट के फैंस को काफी लंबे समय से आईपीएल की ताऱीखों का इंतजार कर रहे थे।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 24 Feb 2022 5:21 PM GMT
IPL 2022
X

आईपीएल 2022 ट्राफी की तस्वीर 

IPL 2022: दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। गुरुवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया की आईपीएल 2022 के 15वें सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह 26 मार्च से होगी। बीसीसीआई इस बार कोरोना के कारण भारत के कुछ सीमिति मैदानों में आयोजित कराएगा।

क्रिकेट के फैंस को काफी लंबे समय से आईपीएल की ताऱीखों का इंतजार कर रहे थे। आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने बैठक के बाद एलान किया कि इस बार आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च शनिवार से होगा। वहीं 29 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के चार मैदान पर खेले जाएंगे। आईपीएळ के 55 मुकाबले मुंबई के तीन स्टेडियमों में खेले जाएंगे। बाकी बचे हुए 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे।

आईपीएल 2022 ट्राफी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20,डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और सीसीआई स्टेडियम में 15 मुकाबले होंगे। वहीं पुणे में आईपीएल लीग के 15 मैच खेल जाएंगे। यह ऐलान आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अभी एक और बैठक होनी है।

बता दें कि आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में दस टीमें खेलेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइंजी पहली बार आईपीएल में खेलती दिखेंगी। हालांकि दोनों टीमों को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

ये टीमें होंगी आईपीएल 2022 में शामिल

1. दिल्ली कैपिटल्स

2. चेन्नई सुपर किंग्स

3. मुंबई इंडियंस

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

5. कोलकाता नाइटराइजर्स

6- गुजरात टाइटंस

7- पंजाब किंग्स

8- सनराइजर्स हैदराबाद

9- राजस्थान रॉयल्स

10- लखनऊ सुपर जायंट्स

मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल आईपीएल 2022 में फैंस को मैदान पर आने की अनुमित दे सकती हैं। आईपीएल मैचों की मेजबानी करने वाले चार मैदानों पर 20 से 25 फीसदी क्षमता के दर्शकों को मैच देखने की अनुमति दी जा सकती हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story