×

IPL 2022: किन मैदानों पर होंगे लीग के मुकाबलें, जानें कौन-सा शहर करेगा आईपीएल की मेजबानी

एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए सौरभ गांगुली ने कहा कि आईपीएल 2022 का 15वां सीजन भारत में ही खेला जाएगा।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 3 Feb 2022 10:35 AM GMT (Updated on: 3 Feb 2022 10:36 AM GMT)
IPL 2022: किन मैदानों पर होंगे लीग के मुकाबलें, जानें कौन-सा शहर करेगा आईपीएल की मेजबानी
X

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें सीजन के होने वाले लीग मुकाबलों के होस्ट शहरों के नाम का खुलासा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली (sourav ganguly) ने किया है। बीसीसीआई आईपीएल 2022 का 15वें सीजन का आयोजन भारत में कराने की योजना बना रहा है। मुंबई और पुणे में आईपीएल 2022 के लीग के मुकाबले आयोजित होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं सौरभ गांगुली ने कहा कि आईपीएल के नॉकआउट मैच के लिए अभी बोर्ड ने विचार नहीं किया है।

एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए सौरभ गांगुली ने कहा कि आईपीएल 2022 का 15वां सीजन भारत में ही खेला जाएगा। सौरभ गांगुली ने आगे कहा कि कोविड-19 से कोई खास परेशानी नही होती है। जहां तक स्टेडियम की बात है तो हम इसे महाराष्ट्र में ही मुंबई और पुणे में लीग के सारे करवाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं नॉकआउट मैच के लिए हम कुछ दिन में फैसला ले सकते हैं।

हालांकि बीसीसीआई को आईपीएल की आधिकारिक शुरुआत शुरुआत और कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया है। बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बोर्ड ने साल 2020 और 2021 का आईपीएल यूएई में आयोजित कराया था।

बता दें की आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन बैगलौंर में 12 और 13 फरवरी को होना है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन में 590 खिलाडियों की नीलामी होगी। इसके साथ ही आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में 10 टीमें भाग ले रही हैं। आईपीएल 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद टीम पहली बार इस लीग का हिस्सा होगी।

Ipl 202 indian premier league match venues| Bcci bcci president sourav ganguly statement| ipl 2022 mega auction date and time, sourav ganguly, sourav ganguly cricbuzz, ipl 2022 mega auction, ipl 2022 mega auction news, ipl 2022 mega auction date

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story