×

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स इन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन, सीएसके के इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई टीम से छुट्टी!

चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करना निश्चित माना जा रहा है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 26 Nov 2021 3:22 PM GMT (Updated on: 26 Nov 2021 5:26 PM GMT)
IPL 2022:
X

महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई के खिलाड़ियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022: आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 30 जनवरी को होगा। इस पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिलाड़ियों को रिटेन (ipl 2022 retained players list csk) और रिलीज (ipl 2022 released players csk team) करने वाले खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी कर सकती हैं। आईपीएल 2022 में अब 8 की जगह 10 टीमें खिलती दिखाईं देंगी। आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ (Lucknow) और अहमदाबाद (Ahmedabad) फ्रेंचाइजी की टीम इस मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की जमकर बोली लगाएंगी। लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings retained players 2022) टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन का सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन (csk retained players 2022 mega auction) करना निश्चित माना जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ फेंचाइजी ऋतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा को रिटेन कर सकती है।

ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके कर सकती है रिटेन

ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने आईपीएल 2021 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन पिछले सीजन में बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सीजन 16 मैचों में 45.35 की शानदार औसत से 635 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले आईपीएल सीजन में चार बार 50 रनों से अधिक का पारी खेली तो वही एक बेहतरीन शतक जड़ा। और ऑरेंज कैप अपने नाम की। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजीं ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन (ipl 2022 mega auction retained players list) का सकती है।

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो:सोशल मीडिया)

वहीं चेन्नई के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित रूप से रिटेन करेगी। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल का खिताब जीताकर दूसरे सबसे सफलतम कप्तान बने हैं। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।

बल्लेबाजी करते महेंद्र सिंह धोनी (फोटो:सोशल मीडिया)

चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे खिलाड़ी के तौर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को रिटेन कर सकती है। रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने हर अबतक के हर सीजन में रिटेन किया है। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि चेन्नई की फेंचाइजीं इस बार भी रविंद्र जडेजा को रिटेन करेगी।

रैना सीएसके से होंगे रिलीज

चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना (Suresh Raina) को इस सीजन रिलीज कर सकती है। सुरेश रैना पिछले आईपीएल सीजन में सिर्फ 12 मुकाबले ही खेले थे। जिसमें सुरेश रैना कुछ खास नहीं कर सके थे। सुरेश रैना इन 12 मैचों में 17.77 की औसत से सिर्फ 160 रन बनाए थे। सुरेश रैना के इस प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स रैना को रिलीज कर सकती है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story