TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

IPL 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में इन युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं फ्रेंचाइंजी, देखें लिस्ट...

IPL 2022: मुबंई इंडियंस से रिलीज किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को आईपीएल फ्रेंचाइंजी मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में करने का प्रयास करेंगी।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 16 Jan 2022 4:16 PM GMT
IPL 2022
X

आईपीएल 2022 की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022: आईपीएल 2022 के 15 वें सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइंजी ने अपनी अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। चलिए जानते हैं फ्रेंचाइंजी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किन किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।

मुबंई इंडियंस से रिलीज किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को आईपीएल फ्रेंचाइंजी मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में करने का प्रयास करेंगी। जानकारी के मुताबिक मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ईशान किशन पर बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में लाने की इच्छुक है। ईशान किशन ने आईपीएल 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ईशान ने आईपीएल 2021 में 10 मैच खेले थे, जिसमें ईशान किशन ने 241 रन बनाए थे, वहीं ईशान किशन के लिए आईपीएल 2020 का 13वां सीजन भी अच्छा रहा था। जिसमें ईशान किशन ने 15 मैचों में 516 रन बनाए थे।

ईशान किशन (फोटो:सोशल मीडिया)

आईपीएल 2021 में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल को रिटेन नहीं किया। और आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में नीलामी के लिए देवदत्त पडिक्कल उपलब्ध रहेंगे। देवदत्त पडिक्कल को फ्रेंचाइंजी अपनी टीम में लेने की कोशिश करेंगी।

देवदत्त पडिक्कल (फोटो:सोशल मीडिया)

दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) पिछले सीजन बेहतरीन गेंदबाजी की थी। आईपीएल 2022 रिटेंशन में दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है। आवेश खान ने आईपीएल 2021 में 16 मैच खेले थे। इन 16 मैचों में आवेश खान ने 24 विकेट लिए हैं। और दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आवेश खान आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा में लेंगे। फ्रेंचाइंजी चाहेगी की वह अधिक से अधिक रुपए लगाकर खरीदने का प्रयास करेंगी।

आईपीएल 2021 सीजन में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल (Harshal Patel) को आरसीबी ने आईपीएल 2022 में रिटेन नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेगा ऑक्शन में खरीद कर आरसीबी हर्षल पटेल को फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story