×

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले जोफ्रा आर्चर को लगा झटका, कोहनी की चोट ने जून 2022 तक मैच से दूर रखा

IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कोहनी की चोट के कारण उन्हें जून 2022 तक मैच से दूर रखा गया है।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 22 Dec 2021 3:00 AM GMT
Jofra Archer
X

जोफ्रा आर्चर (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर अपने फैंस को झटका दिया है। जोफ्रा आर्चर (jofra archer) का नाम आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 mega auction) में शामिल नहीं होगा। 26 वर्षीय जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer elbow injury) की कोहनी की चोट ने उन्हें जून 2022 तक बाहर रखा है। इसका मतलब ये है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में दी जाने वाली बड़ी रकम से चूक जाएंगे।

आर्चर काफी दिनों से फ्रैक्चर (jofra archer ) के समस्या से जूझ रहे हैं। कोहनी की चोट के कारण उन्होंने पिछले नौ महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। चोटिल होने के कारण वे (jofra archer injury)15 महीने तक खेल से दूर रहेंगे। ईसीबी ( ECB) ने एक बयान में कहा, "इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 11 दिसंबर को लंदन में अपनी चोटिल दाहिनी कोहनी का दूसरा ऑपरेशन करवाया है। उनकी क्रिकेट में वापसी समय पर तय होगी, लेकिन जोफ्रा इंग्लैंड की किसी भी विंटर सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।"

IPL 2022 ऑक्शन से बाहर होने पर आर्चर को होगा भारी नुकसान

जोफ्रा आर्चर आईपीएल के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 35 मैच खेले हैं और 7.13 . की इकॉनमी रेट से 46 विकेट लिए हैं। 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आखिरी बार 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उंगली में चोट के कारण वे इस साल पूरे सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बनाए रखने का विकल्प चुना लेकिन जून 2022 तक तक रेस्ट होने के कारण वे आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

साल 2019 के एशेज सीरीज में जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज माने जा रहे थे, लेकिन कोहनी की चोट (jofra archer injury) के कारण वे दोबारा खेल से बाहर हो गए। सर्जरी के (jofra archer elbow surgery) डॉक्टर ने उन्हें एक साल तक मैच न खेलने का सलाह दिया था। अब वे 2022 में इंग्लैंड के घरेलू अभियान में अपनी वापसी का इंतजार करेंगे।

इंग्लैंड के खतरनाक बाउंसर हैं आर्चर

आर्चर इंग्लैंड के दमदार बाउंसर (jofra archer best bouncer) है। उनकी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ भी चोटिल हो चुके हैं। उस दौरान आर्चर के बॉल की रफ्तार (jofra archer bowling speed) लगभग 92.4 मील प्रति घंटे थी। आर्चर के बाउंसर पर हर बल्लेबाजों को परेशानी में डाल देता है। बता दें कि जोफ्रा ऑर्चर ने अपनी डेब्यू के 550 से भी ज्यादा बाउंसर फेंक चुके हैं। यदि पिच उछाल वाली हो तो उनकी गेंद बल्लेबाजों पर और कहर बरपाती है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story