×

IPL 2022 Schedule: कुछ देर बाद शुरू होगा आईपीएल 2022 रिटेंशन, फेंचाइजीं इन खिलाड़ियों को करेंगी रिटेन और रिलीज!

आईपीएल 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के अबतक के सबसे बेहतरीन प्लेयर्स में शुमार सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ कर आईपीएल 2022 में शामिल हुई दो नई टीमों के साथ जुड़ सकते हैं।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 30 Nov 2021 1:02 PM GMT (Updated on: 30 Nov 2021 1:21 PM GMT)
ipl 2022
X

आईपीएल 2022 की की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आईपीएल 2022 ऑक्शन (ipl 2022 mega auction) के लिए (फेंचाइंजी ) अपने खिलाड़ियों के रिटेंशन की सूची कुछ ही देर बाद जारी करेंगी। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए सभी फेंचाइजीं अपने अच्छे खिलाड़ियों को रिटेन (ipl 2022 mega auction players retained) करेंगी। और वहीं कुछ खिलाड़ी अपनी मनमानी टीम के अनुसार टीम से रिलीज होना चाह रहे हैं उन्हें फेंचाइंजी रिलीज कर सकती है।

आईपीएल 2022 में दूसरी टीम से खेलते दिख सकते हैं रैना

आईपीएल 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बेहतरीन प्लेयर्स में शुमार सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ कर आईपीएल 2022 में शामिल हुई दो नई टीमों के साथ जुड़ सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश रैना का रिलीज होना निश्चिन माना जा रहा है।

सुरेश रैना ने आईपीएल करियर में 205 मुकाबलों में 32.51 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान रैना ने 39 बार 50 रनों से अधिक (का पारी )खेली है तो वही 1 शतक भी जड़ा है। लेकिन सुरैश रैना का आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं गया था। सुरेश रैना सिर्फ 12 मैचों में 17.77 की औसत से 160 रन बनाए थे।

आईपीएल 2022 के रिटेंशन की प्रतीकात्कक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

केकेआर इयोन मॉर्गन को रिलीज करेगी

वहीं उपविजेता रही केकेआर अपने कप्तान को रिलीज करने पर विचार कर रही है। जिसके बाद केकेआर का टीम मैनेंजमेंट आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रिटेंशन में रिलीज कर सकता है।

मुबंई इंडियंस से सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी

मुबंई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 में शामिल होने वाली दो नई टीमों के साथ जुड़ने के लिए मुबंई इंडियंस से रिलीज हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ दिनों से ही नई टीमों के संपर्क में बने हुए हैं। जिसको देखते हुए ऐसा माना जा रहा कि मुबंई इंडियंस का टीम मैनेमेंट उन्हें रिलीज करने पर विचार कर रहा है।

ईशान किशन को मिल सकता है एक मौका

फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुबंई इंडियंस रिलीज करने का मन बना रही है। ईशान किशन ने पिछले आईपीएल सीजन में औसत प्रदर्शन किया था। जिसको देखते हुए यह फ्रेंचाइजी ईशान को रिलीज और रिटेन दोनों कर सकती है।

मोईन अली होगें रिटेन

आईपीएल 2021 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ऑलराउंडर मोईन अली को रिटेन कर सकती है। मोईन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेली थी। मोईन अली ने आईपीएल 2021 में 25.50 की औसत से 15 मैचों में 357 रन बनाए थे। इस दौरान मोईन अली ने एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। चेन्नई उनके इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें रिटेन कर सकती है।

पंत और धवन को दिल्ली कैपिटल्स करेगी रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान ऋषभ पंत और शिखर धवन को रिटेन करना निश्चित माना जा रहा है। शिखर धवन दिल्ली में जब से शामिल हुए हैं तब से शिखर धवन का बल्ला खूब चला है। और शिखर धवन ने अपनी इस फेंचाइजी के लिए कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story