×

IPL 2022 Retention: RR ने संजू सैमसन को 14 करोड़ में किया रिटेन, SRH सिर्फ इन दो खिलाड़ियों पर करेगा Retained- रिपोर्ट

IPL 2022 Retention: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से जमा करने को कहा है।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 26 Nov 2021 6:22 AM GMT
IPL 2022
X

IPL 2022 (File Photo- Social Media)

IPL 2022 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग के 15 वें सीजन (Indian Premier League 2022) के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की समय सीमा अब केवल 4 दिन दूर है। अधिकांश आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL Franchise) ने अपनी सूची को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं कुछ ऐसे आईपीएल फ्रेंचाइजी है अभी भी अपने खिलाड़ियों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। खबर है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को 14 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के नंबर 1 खिलाड़ी बनना चाहते हैं।

आईपीएल 2022 रिटेंशन की आखिरी तारीख (ipl 2022 retention last date)

आईपीएल 2022 रिटेंशन की आखिरी डेट 30 नवंबर है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से जमा करने को कहा है।

राजस्थान रॉयल्स रिटेन प्लेयर्स (Rajasthan Royals Retained Players 2022)

संजू सैमसन (Sanju Samson) राजस्थान रॉयल्स टीम के नेतृत्व में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी संजू सैमसन को ही अपना कप्तान बनाने का विचार कर रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट बताती है कि फ्रेंचाइजी ने संजू के ही अपना आरआर का कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है। इसके लिए फ्रेंचाइजी उन्हें भारी रकम भी दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसन को वेतन के रूप में 14 करोड़ मिलेंगे और उन्हें अगले 3 सीज़न के लिए रिटेन बनाए रखा जाएगा। इसके अलावा RR जोफ्रा आर्चर (Jeofra Archr), बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और जोस बटलर के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। खबर है कि उनकी फिटनेस के आधार पर ही वो रिटेंशन को अंतिम रूप देगी।

सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन प्लेयर्स (Sunrisers Hyderabad Retained Players 2022)

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2021 की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही। खबर है कि मौजूदा टीम से 1 या 2 से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने की संभावना नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अगले सीजन के लिए एक नई शुरुआत करना चाहता है। मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन में केवल केन विलियमसन (Kane Williamson) और राशिद खान को ही फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन किया जाएगा। केन विलियमसन नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में बरकरार रह सकते है, वहीं राशिद खान (Rashid Khan) से बातचीत अभी जारी है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story