×

IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज, जानें मौसम और पिच का मिज़ाज

IPL 2022 SRH vs RR : IPL 2022 के तहत आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पुणे के मैदान में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी।

Prashant Dixit
Written By Prashant DixitPublished By aman
Published on: 29 March 2022 7:45 AM GMT
ipl 2022 sunrisers hyderabad vs rajasthan royals match in mca stadium pune know weather forecast and pitch report
X

IPL 2022: SRH vs RR

IPL 2022 SRH vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज, 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें आज आईपीएल के 15वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए पहला मैच खेलेंगी। यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एमसीए) में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की कमान केन विलियमसन (Kane Williamson) संभालेंगे। जबकि, संजू सैमसन (Sanju Samson) राजस्थान रॉयल्स की टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। दोनों ही टीमें IPL के पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाईं थी। इस साल दोनों टीम जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। यह आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला है, जो पुणे में खेला जा रहा है। इसलिए यहां की पिच और मौसम पर सभी फ्रेंचाइजी और फैंस की नजरें टिकी होंगी।


MCA की पिच कैसी है?

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम (MCA) की पिच लाल मिट्टी से तैयार की गई है। इस पिच का मिजाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जैसा ही है। जिसका सीधा अर्थ एक है MCA की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलने वाला है। इस पिच पर बल्लेबाजों के बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है। इस वजह से बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। साथ ही, यह पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार भी साबित हो सकती है, क्योंकि यहां स्पिन भी देखने को मिलेगी। ये मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। वैसे भी साल 2017 में यह मैदान राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का होम ग्राउंड था। तब कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले यहां देखने को मिले थे। आज SRH vs RR के बीच मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर बनते देखने को मिल सकता है। यहां पहली पारी में 165 से 175 रन एक अच्छा स्कोर आसानी से बनाया जा सकता है।



आज कैसा रहेगा पुणे का मौसम?

वेदर डॉट कॉम (weather.com) के अनुसार पुणे में शाम के समय मौसम ठंडा होगा। ऐसे में पिच स्पिनरों के लिए मददगार बनती देखी गई है। पर, ओस के कारण बल्लेबाजों को मदद मिलना तय है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हवा का बहाव 8 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया गया है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। उमस 60 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। ऐसे में खिलाड़ियों को थोड़ी गर्मी और उमस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री छोटी और तेज है, तो यहां बड़ा स्कोर बनने की पूरी उम्‍मीद की जा रही है।


SRH की संभावित टीम

केन विलियमसन (कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मार्को जेंसन, सीन एबॉट, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह, रविकुमार समर्थ, राहुल त्रिपाठी, प्रियम गर्ग, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, उमरान मलिक, विष्णु विनोद, सौरभ दुबे, रोमारियो शेपर्ड, फजलाख फारूखी, जगदीश सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार।


RR की संभावित टीम

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, रस्सी वान डर डुसैं, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, जेम्स नीशम, अनुने सिंह, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, जोस बटलर ( विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शुभम गढ़वाल, कुलदीप यादव, नाथन कुल्टर नाइल, नवदीप सैनी, ओबेद मैक्कॉय, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story