×

CSK vs KKR: चेन्नई ने कोलकाता को 18 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL का 15वां मुकाबला हो रहा है।

Shivani
Published By Shivani
Published on: 21 April 2021 2:03 PM GMT (Updated on: 21 April 2021 5:51 PM GMT)
CSK vs KKR
X

CSK vs KKR (Photo-Social media)

मुंबई: आईपीएल (IPL 2021) का 15वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata knight riders) के बीच हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर चेन्नई की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। चेन्नई और कोलकाता (CSK vs KKR) के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Live Updates

  • 21 April 2021 5:49 PM GMT

    17 ओवर में कोलकाता ने चार रन लिए। जीत के लिये 2 ओवर में 28 रन चाहिए। 8 विकेट गिर चुके हैं। 

    18.3 पर 9 विकेट खो कर कोलकाता ने 200 रन बना लिए हैं।

    10 गेंदों पर 21 रनों की जरूरत जीत के लिए। 

    चेन्नई 18 रनों से जीती।

  • 21 April 2021 5:43 PM GMT

    18 ओवर में कोलकाता ने चार रन लिए। जीत के लिये 2 ओवर में 28 रन चाहिए। 8 विकेट गिर चुके हैं। 

    19वें ओवर में 

  • 21 April 2021 5:33 PM GMT

    16 ओवर में कोलकाता ने 7 विकेट गंवा कर 176 रन बना लिए हैं। 

    कमिंस ने मैच के 16वें ओवर में सैम कुरेन को चार छक्के जड़े। इस ओवर में कुल 30 रन बने। कोलकाता को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 45 रन की जरूरत है। कोलकाता का स्कोर-176/7


  • 21 April 2021 5:17 PM GMT

    कोलकाता को जीत के लिए 48 गेंदों में 98 रन चाहिए

    चाहर ने अपने तीसरे ओवर में मॉर्गन को आउट करने के बाद सुनील नरेन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाहर ने तीन ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए।

    छठे ओवर में टीम को 5वां झटका लगा। राहुल त्रिपाठी 8 रन बनाकर छठे ओवर में लुंगी नगदी को अपना विकेट थमा बैठे। 6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर-45/5

    आंद्रे रसेल ने 22 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैम कुरेन ने रसेल को क्लीन बोल्ड कर दिया।

    12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर-123/6

  • 21 April 2021 4:38 PM GMT

    5 ओवर में कोलकाता का स्कोर-27/3

    कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही ओवर में चेन्नई की शानदार गेंदबाजी का शिकार हुए। बिना खाता खोले शुभमन गिल दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए।

    पहले ओवर के बाद कोलकाता ने एक विकेट खोकर पांच रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी और नितीश राणा क्रीच पर हैं।

    9 रन बना कर नितीश राणा आउट हो गए। तीन ओवर में दो विकेट खोकर कोलकाता ने सिर्फ 17 रन बनाये हैं। कोलकाता की शुरुआत काफी खराब हुई।

    चार ओवर के बाद कोलकाता की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। क्रीच पर राहुल त्रिपाठी और ऑयन मॉर्गन खेल रहे हैं।

    कोलकाता को तीसरा झटका कप्तान ऑयन मॉर्गन के रूप में लगा है। दीपक चाहर ने लगातार तीसरे ओवर में कोलकाता का विकेट लिया। मॉर्गन सात रन बनाकर विकेट के पीछे धोनी को कैच दे बैठे।

  • 21 April 2021 4:08 PM GMT

    चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 220 रन बनाये

    16वे ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा है। मोईन अली दो चौके और दो छक्के जड़कर 25 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे हैं।

    17 ओवर के बाद चेन्नई ने दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए है। डुप्लेसी 68 और धोनी पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

    18 ओवर तक धोनी ने 7 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बना लिए। चेन्नई का स्कोर 200 पार हो गया। हालंकि 19वें ओवर के बाद महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हो गए। टीम का स्कोर 207 रन है।

    धोनी के बाद बल्लेबाजी करने के लिए जडेजा उतरे हैं। जडेजा छह रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 220 रन बनाये हैं।

  • 21 April 2021 3:56 PM GMT

    15 ओवर तक चेन्नई ने गवाया सिर्फ एक विकेट

    रुतुराज गायकवाड़ ने 11वें ओवर तक अर्धशतक जड़ दिया है। गायकवाड़ 34 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। डुप्लेसी भी 46 रन बना कर अर्धशतक के करीब हैं।

    12वें ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने चेन्नई को दो नोबॉल सहित 17 रन दिए। चेन्नई का स्कोर-115/0

    13वें ओवर में चेन्नई को पहला झटका लगा। रुतुराज गायकवाड़ 64 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच आउट हो गए। मोईन अली क्रीच पर आये हैं। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर-121/1

    14 ओवर के बाद चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं।

    15 ओवर में एक विकेट खोकर चेन्नई का स्कोर 144 रन हैं।

  • 21 April 2021 3:51 PM GMT

    चेन्नई के 10 ओवर में 82 रन

    6 ओवर में बिना विकेट गवाएं चेन्नई की टीम ने 54 रन बना लिए। क्रीच पर डुप्लेसी (30) और रुतुराज गायकवाड़ ( 23) हैं।

    7 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 60 रन है।

    नौ ओवर के बाद चेन्नई की टीम ने बिना विकेट खोए 77 रन बना लिए हैं।

    चेन्नई के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 82 रन बना लिए हैं।

  • 21 April 2021 2:57 PM GMT

    चेन्नई ने 5 ओवर में 45 रन बनाए

    चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी आए। कोलकाता की तरफ से पहला ओवर वरुण चक्रवर्ती ने लिया। पहले ओवर में सिर्फ चार बना पाई चेन्नई की टीम।

    दूसरा ओवर पैट कमिंस ने डाला। इस ओवर में दो चौके और एक छक्का पड़ा। चेन्नई का स्कोर-19/0

    तीसरा ओवर सुनील नरेन ने डाला। नरेन की गेंदबाजी में चेन्नई सिर्फ छह रन बना पाई। चेन्नई का स्कोर-25/0

    चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 37 रन है।

    5वे ओवर में चेन्नई ने 45 रन बनाये हैं।  

  • 21 April 2021 2:13 PM GMT

    प्लेइंग XI

    कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती.

    चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, फॉफ डु प्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करेन, लुंगी एनगिडी, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर.

Shivani

Shivani

Next Story