×

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 (IPL 2021) सीरीज के 11वें मुकाबले में पंजाब और दिल्ली (PBKS vs DC) के बीच टक्कर हो रही है

Shivani
Published on: 18 April 2021 2:25 PM GMT (Updated on: 18 April 2021 5:47 PM GMT)
DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
X
Photo Social Media

चेन्नई - आईपीएल 2021 (IPL 2021) सीरीज के 11वें मुकाबले में पंजाब और दिल्ली (PBKS vs DC) के बीच टक्कर हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

Live Updates

  • 18 April 2021 5:47 PM GMT

    18वें ओवर की पहली गेंद पर पंत 15 रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत है। 9वें ओवर में मेरिडिथ की पहली ही गेंद नो बॉल। ललित यादव ने चौका लगाया।

  • 18 April 2021 5:34 PM GMT

    10.1 ओवर में दिल्ली ने 100 रन पूरे किए

    6ठे ओवर में पृथ्वी शॉ 32 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप की गेंद पर क्रिस गेल ने उनका कैच लपका। 4 ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 36 रनों की जरूरत है।

    शिखर धवन शतक पूरा करनेा सेे चूक गए। जाय रिचर्डसन ने 92 रन पर आउट कर दिया। 7 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 71 रनों की जरूरत है।

    दिल्ली को एक औऱ झडका लगा। 11वें ओवर में स्टीव स्मिथ 12 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। 

  • 18 April 2021 4:37 PM GMT

    दिल्ली का स्कोर 5 ओवर में 57 रन, पृथ्वी शॉ आउट

    दिल्ली कैपिटल्स ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ बेहतरीन की जोड़ी जबर्दस्त बल्लेबाजी कर रही है।

    5वें ओवर में मोहम्मद शमी ने दिल्ली को 14 रन दिए।. धवन ने पहली गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं और छठी गेंद पर भी धवन न चौका जड़ा। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 ओवर में 57 रन है।

    छठे ओवर में पृथ्वी शॉ 17 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप की गेंद पर क्रिस गेल ने उनका कैच लपका।

  • 18 April 2021 3:46 PM GMT

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए 196 रनों का लक्ष्य

    पारी के 19वें ओवर में अवेश खाने ने निकोलस पूरन 9 रन पर ही कैच आउट कर दिया। आवेश खान की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा ने दे मारा छक्का।

    20वें ओवर क्रिस वोक्स की पहली गेंद पर शाहरुख खान ने आते ही चौका मारा। तीसरी गेंद पर भी चौका। चौथी गेंद पर छक्का। पांचवीं गेंद पर एक रन. शाहरुख खान ने 5 गेंद पर 15 रन बना दिये

  • 18 April 2021 3:46 PM GMT

    पंजाब का स्कोर 170/18

    16वां ओवर- रबाडा की दूसरी गेंद पर केएल राहुल 61 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब ने दीपक हुड्डा को बल्लेबाजी के लिए भेजा है। रबाडा की पहली गेंद पर हुड्डा ने छक्का लगाया।

    17वे ओवर में क्रिस गेल ने फ्री हिट पर छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर वोक्स ने गेल को आउट किया।

    18वां ओवर- कागिसो रबाडा ने इस ओवर में सिर्फ 8 रन दिये। चौथी गेंद पर निकोलस पूरन ने शानदार चौका लगाया।

  • 18 April 2021 3:45 PM GMT

    11वां ओवर- कागिसो रबाडा की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल ने जड़ा छक्का। दूसरी गेंद पर भी छक्का। चौथी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाया। ओवर में कुल 20 रन बने।

    13वें ओवर में पंजाब को झटका लगा। दिल्ली कैपिटल्स के लुकमान मेरीवाला ने मयंक अग्रवाल का विकेट लिया। 36 गेंदों में 69 रन बनाकर मयंक अग्रवाल आउट हो गए।

    केएल राहुल ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 15वें ओवर में आवेश खान की पहली ही गेंद पर केएल राहुल का कैच छूटा। अगली गेंद पर केएल राहुल ने छक्का दिया। 

  • 18 April 2021 3:08 PM GMT

    पंजाब के 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 100 रन पूरे

    पंजाब किंग्स के ओपनर मयंक अग्रवाल ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए। 2 छक्के और 7 चौके जड़कर मंयक अग्रवाल ने अर्धशतक लगाया। मयंक-राहुल की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

    10.1 ओवर में पंजाब की टीम ने 100 रन बना लिए।

    मयंक अग्रवाल 13वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

  • 18 April 2021 2:26 PM GMT

    प्लेइंग 11

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव. क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, लुकमान मेरिवाला.

    पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोसल पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, रिली मेरेडिथ, जलज सक्सेना , झाय रिचर्डसन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

Shivani

Shivani

Next Story