×

कपिल देव ने गिनाई ऋषभ पंत से समानता, बोले- दिल्ली जीत सकती है ट्रॉफी

एक मीडिया चैनल के माध्यम से कपिल देव ने कहा, "हां, दिल्ली के ट्रॉफी जीतने के 25-26 पर्सेंट चांस हैं।"

Chitra Singh
Published on: 8 April 2021 2:55 AM GMT
कपिल देव ने गिनाई ऋषभ पंत से समानता, बोले- दिल्ली जीत सकती है ट्रॉफी
X

कपिल देव ने गिनाई ऋषभ पंत से समानता, बोले- दिल्ली जीत सकती है ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) की कप्तानी ऋषभ पंत को सौपी गई है। कप्तानी मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का बयान सामने सामने आया है। उन्होंने अपने और ऋषभ पंत को लेकर कुछ समानताएं बताई है।

आपको बता दें कि कपिल देव को 23 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया था। अपनी कप्तानी को बखूबी निभाते हुए उन्होंने 1983 में पहली बार भारत को वर्ल्ड कप का खिताब दिलवाया था। तब उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी।

कपिल देव ने अपनी और ऋषभ पंत के उम्र की समानताएं बताते हुए कहा, "अगर सीनियर खिलाड़ी उनका समर्थन करते हैं तो उनके लिए इतना मुश्किल नहीं होगा। मुझे भी इतनी कम उम्र में कप्तान बना दिया गया था। रिकी पॉन्टिंग (दिल्ली कैपिटल्स) के कोच सिर्फ ड्रेसिंग रूम में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। एक बार टीम जब मैदान पर है तो कप्तान के विचार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को युवा कप्तान का सपॉर्ट करना होगा। कई बार सपॉर्ट नहीं होता और हमें कुछ मैचों तक उसका इंतजार करना होता है।"

दिल्ली के ट्रॉफी जीतने का चांस 25-26%

एक मीडिया चैनल के माध्यम से कपिल देव ने कहा, "हां, दिल्ली के ट्रॉफी जीतने के 25-26 पर्सेंट चांस हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा चांस हैं क्योंकि इसका अर्थ होगा कि वह बाकी टीमों के कप्तानों से बेहतर हैं। वह नए कप्तान हैं, उन्हें काफी अनुभव की जरूरत है। लेकिन खिताब जीतना काफी मुश्किल होगा।"

कौन-कौन है पंत के टीम में

बताते चलें कि श्रेयस अय्यर को कंधे पर चोट लगने के कारण आईपीएल (IPL) 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) का कमान ऋषभ पंत (23) को सौपी गई है। पंत के टीम में शिखर धवन, अश्विन, अजिंक्य रहाणे और स्मिथ जैसे कई धुरंधर शामिल है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story