×

IPL 2021 Me Darshak Honge Ya Nahi: UAE स्टेडियमों में गूंजेगी आईपीएल फैंस की आवाज, इंडियन प्रीमियर लीग ने किया यह बड़ा एलान

IPL 2021 Me Darshak Honge Ya Nahi: आईपीएल दर्शकों के लिए एक गुड न्यूज है। आईपीएल के दर्शक अब स्टेडियम में जाकर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 15 Sep 2021 11:00 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2021 11:30 AM GMT)
VIVO IPL 2021
X

VIVO IPL 2021 (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

IPL 2021 Me Darshak Honge Ya Nahi: आईपीएल के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) एक बार फिर से आईपीएल फैंस के स्वागत के लिए तैयार है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्टेडियम में आईपीएल के दर्शकों की वापसी होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है, "वीवो आईपीएल 2021 (VIVO IPL 2021) स्टेडियम में फैंस का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।"

एक साल के बाद स्टेडियम में फिर दिखेंगे दर्शक

एक साल के बाद आईपीएल मैच में फिर से आईपीएल फैंस की आवाज गूंजेगी। पिछले साल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लीग ने बिना दर्शकों के आईपीएल मैच का आयोजन किया था। कोरोना की स्थिति को देखते हुए लीग ने एलान किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर से दर्शकों का स्टेडियम में वापस स्वागत करने के लिए तैयार है।

कैसे करें आईपीएल 2021 टिकट की बुकिंग (IPL 2021 Tickets Booking kaise kare)

आईपीएल फैंस लीग की आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। आईपीएल 2021 का सेकंड हाफ देखने के लिए आईपीएल के वेबसाइट पर 16 सितंबर से टिकट की खरीदारी शुरू हो जाएगी। आईपीएल फैंस PlatinumList.net पर भी जाकर लीग का टिकट खरीद सकते हैं।

कब शुरू होगा आईपीएल 2021 (IPL 2021 Kab Shuru Hoga)

आईपीएल का सेकंड हाफ 19 सितंबर 2021 से दुबई में (IPL 2021 Dubai) शुरू होगा। वहीं 15 अक्टूबर को आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा। आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच होगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे, वही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हाथों में होगा।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story