×

MI vs KKR- मुंबई इंडियंस 10 रनों से जीती, कोलकाता को आखिरी ओवर पड़ा भारी

MI vs KKR- कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता, पहले करेंगे गेंदबाजी

Shivani
Published By Shivani
Published on: 13 April 2021 3:15 PM (Updated on: 13 April 2021 5:51 PM)

मुंबई: आईपीएल 2021 लीग के पांचवे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हो रहा है। कोलकाता की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पिच पर पहले बल्लेबाजी के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी उतरे। हालाँकि मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने क्विंटन डिकॉक का विकेट झटक लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 2 रन ही बनाये।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जेनसन, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन- नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।

Live Updates

  • 13 April 2021 5:23 PM

    12वां ओवर- जसप्रीत बुमराह की खराब गेंदबाजी। ओवर में कुल 12 रन दिये। नीतीश राणा ने दो चौके लगाए।

  • 13 April 2021 5:22 PM

    11वां ओवर- मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर ने राहुल त्रिपाठी का विकेट लिया। 

  • 13 April 2021 5:21 PM

    10 ओवर में कोलकाता के 72 रन

    10वां ओवर- ट्रेंट बोल्ट दोबारा गेंदबाजी करने आए। चौथी गेंद पर नीतीश राणा का जबर्दस्त पुल शॉट। चौका देकर ओवर में 8 रन आए। 

  • 13 April 2021 5:20 PM

    9वां ओवर- राहुल चाहर की पहली गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का देकर बाउंड्री के बाहर पहुंचाया गेंद को। पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल आउट। शुभमन गिल को पोलार्ड ने कैच आउट किया।

  • 13 April 2021 5:19 PM

    8वां ओवर- कायरन पोलार्ड की गेंद पर नीतीश राणा ने जड़ा छक्का। चौथी गेंद पर चौका। ओवर में कुल 12 रन आए। 

  • 13 April 2021 5:17 PM

    7वां ओवर- क्रुणाल पंड्या ने महज 5 रन दिये। 

  • 13 April 2021 5:15 PM

    6 ओवर के बाद KKR का स्कोर 45-0

    छठा ओवर- जेनसन की तीसरी गेंद पर चौका। आखिरी गेंद पर भी चौका। शुभमन गिल ने तीन चौके लगाए इस ओवर में।

  • 13 April 2021 5:14 PM

    पांचवां ओवर- क्रुणाल पंड्या की अच्छी गेंदबाजी। महज 3 रन दिये। कोलकाता का स्कोर 5 ओवर में 32 रन।

  • 13 April 2021 5:13 PM

    तीसरा ओवर- नीतीश राणा ने बोल्ट की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। ओवर में कुल 11 रन आए।


  • 13 April 2021 5:04 PM

    दूसरा ओवर- जेनसन गेंदबाजी करने उतरे। शुभमन गिल ने 2 रन लेकर खाता खोला।

Shivani

Shivani

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!