×

MI vs RCB: बैंगलोर ने हासिल की जीत, मुंबई को 2 विकेट से हराया

IPL 2021 के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ हो रही है।

Shreya
Published on: 9 April 2021 2:10 PM GMT (Updated on: 9 April 2021 6:00 PM GMT)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबले के साथ हुई। पहले मुकाबले में आरसीबी को शानदार जीत मिली है। मुंबई ने टीम के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने दो विकेट से MI को हरा दिया है। आखिरी ओवरों में मैच काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया था।

मुंबई के पास एक के बाद एक विकेट जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टेंशन बढ़ रही थी। लेकिन चेन्नई के मैदान पर पहली बार आरसीबी ने मुंबई को हराकर आईपीएल की अच्छी शुरुआत की है। बता दें कि ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर हो रहा था।

बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, कायल जेमिसन, शाहबाद अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Live Updates

  • 9 April 2021 5:14 PM GMT

    14वां ओवर- बैंगलोर का स्कोर 100 के पार जा चुका है। 6 ओवर में 57 रनों की जरूरत है।

  • 9 April 2021 5:08 PM GMT

    13वां ओवर- बैंगलोर को तेज झटका। विराट कोहली 33 रन बनाकर आउट। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर LBW आउट हुए। 

  • 9 April 2021 5:00 PM GMT

    12वां ओवर- ग्लेन मैक्सवेल का एक और बढ़िया छक्का। आरसीबी बड़ी जीत की ओर।

  • 9 April 2021 5:00 PM GMT

    11वां ओवर- क्रुणाल पंड्या की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा छक्का। ओवर में कुल 9 रन आए।

  • 9 April 2021 4:54 PM GMT

    10वां ओवर- 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन।

  • 9 April 2021 4:47 PM GMT

    9 ओवर के खेल के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन है।

  • 9 April 2021 4:46 PM GMT

    विराट कोहली ने बतौर कप्तान 6000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने यह रकॉर्ड अपने नाम किया है।

  • 9 April 2021 4:40 PM GMT

    मध्य प्रदेश के बेहतरीन बल्लेबाज रजत पाटीदार 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसी के साथ मुंबई को दूसरी सफलता हाथ लगी है।

  • 9 April 2021 4:38 PM GMT

    5 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने 1 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 9 April 2021 4:32 PM GMT

    पांचवां ओवर- मुंबई इंडियंस को पहली कामयाबी। 16 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए सुंदर।

Shreya

Shreya

Next Story