TRENDING TAGS :
MI vs RCB: बैंगलोर ने हासिल की जीत, मुंबई को 2 विकेट से हराया
IPL 2021 के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ हो रही है।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबले के साथ हुई। पहले मुकाबले में आरसीबी को शानदार जीत मिली है। मुंबई ने टीम के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने दो विकेट से MI को हरा दिया है। आखिरी ओवरों में मैच काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया था।
मुंबई के पास एक के बाद एक विकेट जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टेंशन बढ़ रही थी। लेकिन चेन्नई के मैदान पर पहली बार आरसीबी ने मुंबई को हराकर आईपीएल की अच्छी शुरुआत की है। बता दें कि ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर हो रहा था।
बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, कायल जेमिसन, शाहबाद अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
Live Updates
- 9 April 2021 3:33 PM
16वां ओवर- हार्दिक पंड्या को हर्षल पटेल ने LBW आउट किया। पंड्या 13 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।
- 9 April 2021 3:23 PM
16वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन हो चुका है। ईशान और हार्दिक क्रिज पर मौजूद हैं।
- 9 April 2021 3:14 PM
14 ओवर के खेल के बाद मुंबई इंडियंस 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन पर है। ईशान किशन (4 रन) और हार्दिक पंड्या (1 रन) मैदान पर।
- 9 April 2021 3:10 PM
13वां ओवर- वॉशिंगट सुंदर ने क्रिस लिन का विकेट लेकर टीम की झोली में एक और विकेट डाल दिया है। क्रिस लिन अर्धशतक बनाने से चूक गए। 49 रन बनाकर आउट
- 9 April 2021 3:02 PM
11वां ओवर- मुंबई इंडियंस 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन पर है। ईशान किशन और क्रिस लिन (42 रन) क्रिज पर बने हुए हैं।
- 9 April 2021 2:59 PM
सूर्यकुमार यादव ने विकेटकीपर डिविलियर्स को कैच थमा दिया। यादव 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं।