×

IPL में पहली बार कप्तानी करेंगे टीम इंडिया के ये खिलाड़ी

इस बार आईपीएल खास होने वाला है, क्योंकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो नए कप्तान नजर आएंगे।

Dharmendra Singh
Published on: 9 April 2021 10:23 AM GMT (Updated on: 9 April 2021 12:31 PM GMT)
IPL में पहली बार कप्तानी करेंगे टीम इंडिया के ये खिलाड़ी
X

फोटो: सोशल मीडिया

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (आईपीएल) का आगाज आज यानी शुक्रवार से होगा। इस टुर्नामेंट में देश-दुनिया के अधिकांश बड़े क्रिकेटर्स, अंपायर्स, मैच रेफरी, कमेंटेटर्स हिस्सा लेंगे। इस बार का आयोजन कोरोना संक्रमण के बीच चुनौतीपूण होने वाला है। इसके अलावा इस बार आईपीएल खास होने वाला है, क्योंकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो नए कप्तान नजर आएंगे।

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम के नियमित कप्तान श्रेयर अय्यर चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। पंत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। इसके बाद ऋषभ पंत को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
पंत को हमेशा से ही महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। पंत खुद भी धोनी के बहुत करीब हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन कई बार आलोचानों का भी शिकार होना पड़ा है, तो वहीं दिग्गज क्रिकटेर उनके समर्थन में खड़े दिखाई देते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

आईपीएल में पंत का प्रदर्शन
आईपीएल के बीते सीजन में 14 मैच खेले और उन्होंने 343 रन बनाए। पंत ने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था और उन्होंने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय पंत ने 14 मैचों में 684 रन बनाए थे। इस सीजन में ऋषभ पंत के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ टीम को संभलाने की बड़ी चुनौती है।

फोटो: सोशल मीडिया
संजू सैमसन पर राजस्थान को भरोसा
आईपीएल 2021 में संजू सैमसन ने (राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्तानी संभालेंगे। टूर्नामेंट के बीते सीजन में राजस्थान टीम की कप्तान स्‍टीव स्मिथ के हाथों में थी। लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से टीम ने स्टीव को बाहर कर दिया। संजू सैमसन के हाथ में पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी होगी। राजस्थान के पास जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं, लेकिन टीम ने संजू सैमसन भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।
आईपीएल में संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन ने आईपीएल के 107 मैचों में 2584 रन बनाए हैं। संजू सैमसन का बेस्ट स्कोर 102 रन है। संजू सैमसन ने आईपीएल में दो शतक जड़े हैं और 13 अर्धशतक भी जड़ हैं।

Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story