×

कब शुरू होगा IPL 2021 का सेकंड हाफ Match, यहां देखें नया शेड्यूल

IPL 2021: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले वीवो आईपीएल (VIVO IPL 2021) के शेष कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 26 July 2021 3:21 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2021 3:14 PM GMT)
IPL 2021 New Schedule
X

IPL ट्रॉफी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

IPL 2021 : आईपीएल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले वीवो आईपीएल (VIVO IPL 2021) के शेष कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि 27 दिन में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल (IPL 2021 New Date) का शेष मैच 19 सितंबर से शुरू होगा।

आईपीएल 2021 कब शुरू होगा (IPL 2021 Kab Shuru Hoga)

आपको बता दें कि आईपीएल फिर से (IPL 2021 Restarting Date) 19 सितंबर 2021 से शुरू होने वाला है। सेकंड हाफ का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच होगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे, वही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हाथों में होगा।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ मैच खेलेगा। वहीं 24 सितंबर को शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला (RCB vs CSK) होगा। बीसीसीआई के मुताबिक, दुबई में कुल 13 मैच होंगे, वहीं शारजाह में 10 औरअबू धाबी में 8 मैच होंगे।

कोरोना के दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए भारत में चार मई को आईपीएल मैच स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने आईपीएल का मुकाबला फिर से शुरू करने का फैसला लिया और इस खेल को दुबई में खेले जाने को लेकर उन्होंने यूएई के संस्कृति, युवा और सामाजिक विकास मंत्रालय समेत खालिद अल जारूनी से मुलाकात की। इजाजत मिलने के बाद बीसीसीआई ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि "आईपीएल का शेष मैच यूएई में होगा। आईपीएल का 14वां सीजन (IPL 14th Season) 19 सितंबर को दुबई में फिर से शुरू होगा और फाइनल 15 अक्टूबर को होगा।"

आईपीएल का न्यू शेड्यूल (IPL 2021 New Schedule Date)

तारीखमैचस्थान

19 सितंबर 2021

सीएसके बनाम मुंबई

दुबई

20 सितंबर 2021

केकेआर बनाम आरसीबी

अबु धाबी

21 सितंबर2021

पंजाब बनाम राजस्थान

दुबई

22 सितंबर 2021

दिल्ली बनाम हैदराबाद

दुबई

23 सितंबर 2021

मुंबई बनाम केकेआर

अबु धाबी

24 सितंबर 2021

आरसीबी बनाम सीएसके

शारजाह

25 सितंबर 2021

दिल्ली बनाम राजस्थान

अबु धाबी

25 सितंबर 2021

हैदराबाद बनाम पंजाब

शारजाह

26 सितंबर 2021

सीएसके बनाम केकेआर

अबु धाबी


26 सितंबर 2021

आरसीबी बनाम मुंबई

दुबई

27 सितंबर 2021

हैदराबाद बनाम राजस्थान

दुबई

28 सितंबर 2021

केकेआर बनाम दिल्ली

शारजाह

28 सितंबर 2021

मुंबई बनाम पंजाब

अबु धाबी

29 सितंबर 2021

राजस्थान बनाम आरसीबी

दुबई

30 सितंबर 2021

हैदराबाद बनाम सीएसके

शारजाह

01 अक्टूबर 2021

केकेआर बनाम पंजाब

दुबई

02 अक्टूबर 2021

मुंबई बनाम दिल्ली

शारजाह

02 अक्टूबर 2021

राजस्थान बनाम सीएसके

अबु धाबी

03 अक्टूबर 2021

आरसीबी बनाम पंजाब

शारजाह


03 अक्टूबर 2021

केकेआर बनाम हैदराबाद

दुबई

04 अक्टूबर 2021

दिल्ली बनाम सीएसके

दुबई

05 अक्टूबर 2021

राजस्थान बनाम मुंबई

शारजाह

06 अक्टूबर 2021

आरसीबी बनाम हैदराबाद

अबु धाबी

07 अक्टूबर 2021

सीएसके बनाम पंजाब

दुबई

07 अक्टूबर 2021

केकेआर बनाम राजस्थान

शारजाह

08 अक्टूबर 2021

हैदराबाद बनाम मुंबई

अबु धाबी

08 अक्टूबर 2021

आरसीबी बनाम दिल्ली

दुबई

10 अक्टूबर 2021

क्वॉलिफायर 1

दुबई

11 अक्टूबर 2021

एलिमिनेटर

शारजाह


13 अक्टूबर 2021

क्वॉलिफायर 2

शारजाह

15 अक्टूबर 2021

फाइनल

दुबई

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला पांचवा टेस्ट मैच रद्द हो गया है। जिसके बाद, भारतीय टीम के खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं। बता दें कि, भारतीय टीम के फिजियो योगेश के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैच रद्द कर दिया गया था। लेकिन, अभी तक यह फैसला नहीं हुआ है कि इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का विजेता कौन है? उम्मीद की जा रही है कि अगले साल जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, तब यह सीरीज पूरी होगी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story