×

IPL : विराट के साथ हादसा, मैच में घायल, जानें कोहली की हेल्थ अपडेट

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या का कैच लेने के प्रयास में उन्हें चोट लग गई।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 10 April 2021 2:23 AM GMT
IPL : विराट के साथ हादसा, मैच में घायल, जानें कोहली की हेल्थ अपडेट
X

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल)के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। जिसका पहला मैच 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। वहीं इस मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर कैंच के दौरान विराट के साथ यह हादसा हुआ।

आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराकर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने शानदार जीत हासिल की। वहीं इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या का कैच लेने के प्रयास में उन्हें चोट लग गई।

आखं में लगी चोट

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ यह हादसा तब हुआ जब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट मारने का प्रयास किया और कोहली ने कैच करने का प्रयास किया। क्रुणाल पंड्या का यह शॉट काफी तेज रहा जिससे गेंद उनके हाथों से छूटकर उनके चेहरे लग गई। जिसके बाद विराट के आंख के पास निशान भी देखा गया।

फोटो-सोशल मीडिया

बर्फ से आखों की सिकाई

मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर यह हादसा हुआ। वहीं चोट लगने के बाद लगने के बाद कोहली मैदान पर फील्डिंग करते दिखे। और जैसे ही उनकी पारी पूरी हुई वह बर्फ से आंखों की सिकाई करते भी दिखे। बाद में आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करने भी उतरे।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story