×

RCB vs RR: विराट की टीम की शानदार जीत, राजस्थान को 10 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने 10 विकेट से रौंद डाला।

Shivani
Published By Shivani
Published on: 22 April 2021 1:47 PM GMT (Updated on: 22 April 2021 5:47 PM GMT)
RCB vs RR: विराट की टीम की शानदार जीत, राजस्थान को 10 विकेट से हराया
X

RR vs RCB (Photo-Social Media)

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 16वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला हुआ। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने इस सीरीज के पहले मैच में चैंपियन मुंबई इंडियन्स को हराया, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स को भी शिकस्त दी। वहीं आज 10 विकेट से राजस्थान को हरा दिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Live Updates

  • 22 April 2021 5:38 PM GMT

    16 ओवर के बाद आरसीबी की टीम ने बिना विकेट खोए 170 रन बना लिए हैं। पडिक्कल शतक के करीब है।

    देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक। RCB ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया।


  • 22 April 2021 5:30 PM GMT

    RCB को 30 गेंदों में 16 रन की जरूरत

    15 ओवर के बाद आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों में 16 रन की जरूरत है। एक भी विकेट नहीं गंवाया। पडिक्कल 48 गेंदों में 10 चौके और छह छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। विराट कोहली 70 रन बना लिए हैं।

    13 ओवर आरसीबी का स्कोर 142 रन हैं।

    आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। 35 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाएं।

    12 ओवर- पडिक्कल 40 गेंदों में आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रन बना चुके हैं। विराट कोहली 43 रन बनाकर अर्धशतक के करीब हैं।

    11 ओवर- आरसीबी की टीम ने बिना विकेट खोए 117 रन बना लिए हैं। आरसीबी को जीत के लिए 54 गेंदों में 61 रन की जरूरत है।

  • 22 April 2021 5:16 PM GMT

    आरसीबी को जीत के लिए 60 गेंदों में 71 रन की जरूरत

    10 ओवर में बेंगलुरु ने बिना विकेट गंवाए शतक लगाया। टीम ने 107 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 36 गेंदों में 80 रन और विराट कोहली 24 गेंदों में 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।


  • 22 April 2021 4:36 PM GMT

    बेंगलुरु के 5 ओवर में 50 रन पूरे

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.1 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 50 रन पूरे कर लिए।

    आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने अपना पहला ओवर बेहद खराब डाला। मॉरिस के ओवर में तीन चौके पड़े और उन्होंने 15 रन दिए। आरसीबी का स्कोर-39/0

    तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर-24/0

    दो ओवर के बाद बैंगलोर की टीम ने बिना विकेट खोए 14 रन बना लिए हैं।

    विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बैंगलोर की तरह से ओपनिंग के लिए उतरे हैं। विराट ने श्रेयस गोपाल के पहले ओवर में एक चौके की मदद से आठ रन बटोरे।

  • 22 April 2021 3:56 PM GMT

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टारगेट 178 रन

    राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 177 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 178 रनों का लक्ष्य

    19वें ओवर में राहुल तेवतिया छक्का मारने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। 19वें ओवर में बेंगलुरु ने लिए राजस्थान के दो विकेट। राहुल तेवतिया के बाद ओवर की दूसरी गेंद पर चेतन साकरिया बिना खाता खोले आउट।

    18 ओवर में राजस्थान ने 6 विकेट के नुक्सान पर 150 रन कस पार बना लिए हैं।

    17 ओवर में टीम के 145 रन हो गए हैं।

    16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। क्रीच पर राहुल तेवतिया और क्रिस मॉरिस हैं।

  • 22 April 2021 3:27 PM GMT

    15 ओवर में राजस्थान के गिरे 5 विकेट

    15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और राहुल तेवतिया खेल रहे हैं।

    पराग के पवेलियन जाने के बाद राहुल तेवतिया मैदान में उतरे। राहुल तेवतिया ने आते ही दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। 

    राजस्थान रॉयल्स को 5वां झटका रियान पराग के रूप में लगा है। 14वें ओवर में पराग 25 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर युजवेंद्र चहल को कैच दे बैठे। रा

    13 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 104 रन बना लिए हैं। बैंगलोर की ओर से ये ओवर काइल जेमिसन ने डाला।

    12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल ने इस ओवर में 15 रन दिए।

    11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।

  • 22 April 2021 3:13 PM GMT

    राजस्थान का स्कोर-70/4

    10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं. शिवम दुबे और रियान पराग खेल रहे हैं।

    9वा ओवर- युजवेंद्र चहल के इस ओवर में शिवम दुबे ने दो छक्कों की बदौलत 17 रन बटोरे। राजस्थान का स्कोर-64/4

    8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे सात और रियान पराग दो रन बनाकर खेल रहे हैं

    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 21 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए।

    7 ओवर में राजस्थान के 37 रन बना हुए।

    6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। क्रीच पर संजू सैमसन और शिवम दुबे हैं।

  • 22 April 2021 2:47 PM GMT

    राजस्थान के 5 ओवर में 3 विकेट गिरे

    5वें ओवर में डेविड मिलर को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। राजस्थान का स्कोर-22/3

    चौथे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका मनन वोहरा के रूप में लगा है। मनन वोहरा 7 रन बनाकर आउट हो गए. काइल जेमिसन ने उनका विकेट लिया।

    तीसरे ओवर राजस्थान को बड़ा झटका लगा। जोस बटलर 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। क्रीज पर कप्तान संजू सैमसन उतरे हैं।

    2 ओवर के बाद राजस्थान ने बिना वीकेट खोये 13 रन बना लिए हैं।

    मैच का पहला ओवर आरसीबी की तरफ मोहम्मद सिराज ने डाला। राजस्थान की ओर से पहले बल्लेबाजी करने जोस बटलर और मनन वोहरा क्रीच पर आये। जोस बटलर ने दो चौके जड़े। राजस्थान का स्कोर-8/0

  • 22 April 2021 1:50 PM GMT

    RR vs RCB Playing 11

    राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, डेविड मिलर, शिवम दुबे क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सरकरिया.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमिसन, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज.


Shivani

Shivani

Next Story